फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid19 in india,corona virus, Elderly still at risk, mortality in the country is 3.3precent, 83precent deaths of people suffering from other disease

#कोरोना संकट: बुजुर्गों के लिए अब भी खतरा, कोरोना की मृत्युदर 3.3%

Sun, 19 Apr 2020 06:08 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 19 Apr 2020 06:08 AM IST
विज्ञापन
Covid19 in india,corona virus, Elderly still at risk, mortality in the country is 3.3precent, 83precent deaths of people suffering from other disease
सांकेतिक फोटो - फोटो : pixabay

देश में कोरोना वायरस का खतरा अभी भी बुजुर्गों के लिए सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है। इसीलिए सरकार बुजुर्ग और पहले से किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त व्यक्तियों को अपना खास ख्याल रखने की अपील कर रही है।

विज्ञापन


शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 83 फीसदी मौतें उन लोगों की हुई है जिन्हें दिल, डायबिटीज, हाइपरटेंशन या किडनी इत्यादि की  बीमारी कोरोना संक्रमण के पहले से थी। अब तक कोरोना वायरस की मृत्युदर 3.3 फीसदी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा कोरोना वायरस से मरने वाले मरीजों में 42.2 फीसदी की आयु 75 वर्ष या उससे अधिक देखने को मिली है। जबकि 75.3 फीसदी मौतें 60 वर्ष से अधिक आयु वालों की हुई हैं। इसी के चलते केंद्र व राज्य सरकारें सभी बुजुर्ग व किसी न किसी बीमारी से पीडि़त मरीजों को इस वक्त अपना विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव कुमार अग्रवाल ने कहा कि जहां तक संभव हो सके हमारे बुजुर्ग व पहले से बीमार व्यक्ति घरों में ही रहें। हालांकि एक राहत यह भी है कि कोरोना वायरस से ठीक होने वाले व्यक्तियों की संख्या भी बढ़ रही है। अब तक देश में 1991 मरीज ठीक होकर वापस घर जा चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ्य होने की दर 13.85 फीसदी दर्ज की जा रही है जो कोरोना प्रभावित अन्य देशों की तुलना में काफी बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed