फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid19 Cases india 21 February, Coronavirus Cases In India, Active Cases, Death Cases, Health Ministry All Updates

कोरोना से बड़ी राहत: बीते 24 घंटों में 16 हजार नए मामले, 206 लोगों की मौत, सक्रिय मरीज भी घटकर 2 लाख हुए

Mon, 21 Feb 2022 09:32 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 21 Feb 2022 09:32 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 16,051 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 206 लोगों की मौत हुई जो कि कल की तुलना में 400 कम है।

विज्ञापन
Covid19 Cases india 21 February, Coronavirus Cases In India, Active Cases, Death Cases, Health Ministry All Updates
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में आज कोरोना महामारी से बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दरअसल, आज नए मामले कम आने के साथ-साथ मृतकों की संख्या में भी भारी कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 16,051 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 206 लोगों की मौत हुई जो कि कल की तुलना में 400 कम है। बता दें कि रविवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना से 673 लोगों की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में अब 2.02 लाख (2,02,131) सक्रिय मामले बचे हैं। वहीं महामारी की शुरुआत से अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4.21 करोड़ (4,21,24,284) हो गई है। रोजाना संक्रमण दर की बात करें तो यह 1.93 फीसदी हो गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 175 करोड़ के पार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देशभर में अब तक कोरोना वैक्सीन की  1,75,46,25,710 से अधिक डोज दी जा चुकी हैं।

अब तक कुल 76 करोड़ से अधिक सैंपल टेस्ट किए जा चुके
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी देते हुए बताया कि  भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 8,31,087 सैंपल टेस्ट किए गए। वहीं देश में महामारी के शुरुआत से लेकर अब तक कुल 76,01,46,333 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख राज्यों और शहरों में कोरोना

  • कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,001 नए मामले आए, 1,780 लोग डिस्चार्ज हुए और 18 लोगों की कोरोना से मौत हुई। सक्रिय मामले 12,634 हैं।
  • असम में कोरोना के 13 नए मामले सामने आए, 309 मरीज डिस्चार्ज हुए और 2 मरीजों की कोरोना से मौत हुई। सक्रिय मामले 515 हैं।
  • महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 1,437 नए मामले आए, 3,375 लोग डिस्चार्ज हुए और 6 लोगों की कोरोना से मौत हुई। सक्रिय मामले 16,422 हैं।
  • केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5,427 नए मामले सामने आए, इस दौरान 9 लोगों की कोरोना से मौत हुई और 14,334 रिकवरी हुईं। सक्रिय मामले 66,018 हैं। 
  • मुंबई में रविवार को कोरोना वायरस के 167 नए मामले आए, 286 रिकवरी हुईं और कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। सक्रिय मामले 1,511 हैं।
  • दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 570 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 730 लोग डिस्चार्ज हुए और 4 लोगों की मृत्यु हुई। कुल सक्रिय मामले 2,545 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed