फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID19 Cases in India today deaths and Active Cases in UP Uttarakhand Maharashtra Kerala and other states news in hindi

COVID-19: भारत में कोरोना संक्रमण के 2,685 नए मामले, 33 लोगों की मौत, महाराष्ट्र में नए वैरिएंट के केस मिले

Sat, 28 May 2022 07:02 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 28 May 2022 07:02 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मामलों की संख्या कुल मामलों का 0.04 फीसदी है, जबकि संक्रमण से मुक्त होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है।

विज्ञापन
COVID19 Cases in India today deaths and Active Cases in UP Uttarakhand Maharashtra Kerala and other states news in hindi
कोरोना जांच - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भारत में एक दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के 2,685 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 16,308 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में 33 और मरीजों की मौत भी हुई है। इसी के साथ जहां देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,50,215 हो गई है, वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,24,572 हो गया है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मामलों की संख्या कुल मामलों का 0.04 फीसदी है, जबकि संक्रमण से मुक्त होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 494 की वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.60 फीसदी, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.54 प्रतिशत है। देश में अब तक 4,26,09,335 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। वहीं, कोविड-19 मृत्यु दर 1.22 फीसदी है।
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देशभर में अब तक टीके की 193.13 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर 2020 को 90 लाख के पार चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।


महाराष्ट्र में सामने आए नए वैरिएंट के मामले
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 529 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 325 मरीज ठीक हुए और एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। सक्रिय मामले 2772 हैं। इस बीच पहली बार महाराष्ट्र में B.A.4 और 5 के वेरिएंट मिले हैं। B.A.4 के चार मरीज और B.A.5 के तीन मरीज पुणे में सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed