फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid19 cases in india all updates, Health ministry pc on coronavirus and corona vaccination all updates

कोरोना बुलेटिन : देश में रोज 2.4 फीसदी बढ़ रहे मामले, 12 राज्यों में एक लाख से अधिक सक्रिय मरीज

Wed, 05 May 2021 05:26 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 05 May 2021 05:26 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में 3,82,315 मामले दर्ज किए गए हैं। 12 राज्य ऐसे हैं जहां एक लाख से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। 50,000 से 1,00,000 सक्रिय मामले 7 राज्यों में हैं और 50,000 से कम सक्रिय मामले 17 राज्यों में हैं।

विज्ञापन
Covid19 cases in india all updates, Health ministry pc on coronavirus and corona vaccination all updates
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस वार्ता - फोटो : ANI

विस्तार

देश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक इस खतरनाक महामारी से निपटने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। वहीं इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में हर रोज कोरोना के मामलों में 2.4 फीसदी की बढ़ोतरी हो रही है।  

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में 3,82,315 मामले दर्ज किए गए हैं। 12 राज्य ऐसे हैं जहां एक लाख से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। 50,000 से 1,00,000 सक्रिय मामले 7 राज्यों में हैं और 50,000 से कम सक्रिय मामले 17 राज्यों में हैं। उन्होंने कहा कि देश में 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां 15 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। 5-15 फीसदी पॉजिटिविटी रेट 10 राज्यों में है। पांच फीसदी से कम पॉजिटिविटी रेट तीन राज्यों में है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार द्वारा 16 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराक अब तक देशभर में मुफ्त में उपलब्ध कराई गई हैं। 18 से 44 आयु वर्ग के लिए 9 राज्यों में अब तक 6.71 लाख लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई हैं। 

इन राज्यों में हो रही हैं अधिक मौतें: लव अग्रवाल
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के अनुसार महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इन राज्यों में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बंगलूरू में पिछले एक सप्ताह में लगभग 1.49 लाख मामले सामने आए जो कि चिंता का विषय है। चेन्नई में 38,000 मामले सामने आए। देश के कुछ जिलों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं इनमें कोझीकोड, एर्नाकुलम, गुरुग्राम शामिल हैं।


18-44 वर्ष की आयु के 6.71 लाख लोगों को टीके लगाए गए 
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि टीकाकरण के लिए उदारीकृत नीति 1 मई को शुरू की गई है। इसके तहत, 9 राज्यों में यह अभियान सुचारू रूप से शुरू हो गया है और 18-44 वर्ष की आयु के 6.71 लाख लोगों को टीके लगाए गए हैं।

यह महामारी जानवरों से नहीं फैल रही: वीके पॉल 
नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि यह महामारी जानवरों से नहीं फैल रही है। यह मानव से मानव में तेजी से फैल रही है। बता दें कि मंगलवार को हैदराबाद के एक चिड़ियाघर में 8 शेर संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद से सवाल उठने लगे थे कि क्या यह महामारी जानवरों से तो नहीं फैल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed