फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid19: 2468 New Corona Cases In India Today News In Hindi

Covid-19: दशहरे पर कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, कल की तुलना में 30 फीसदी अधिक मरीज, 17 की गई जान

Wed, 05 Oct 2022 10:23 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 05 Oct 2022 10:23 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी बुधवार ( 5 अक्तूबर) के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,468 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 500 अधिक( लगभग 30 %) हैं।

विज्ञापन
Covid19: 2468 New Corona Cases In India Today News In Hindi
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पूरे देश में नवरात्रि और दशहरे की धूम है। लेकिन इन सब के बीच कोरोना ने लोगों की टेंशन एक बार फिर से बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी बुधवार ( 5 अक्तूबर) के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,468 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 500 अधिक( लगभग 30 %) हैं। बता दें कि कल कोरोना के 1968 मामले सामने आए थे और 15 लोगों की मौत हुई थी।। वहीं पिछले 24 घंटों में 17 मरीजों की जान चली गई। इसके अलावा देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 33,318 हो गई है जो कि कल की तुलना में 1,280 कम है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,28,733 लोगों की मौत हुई है और 4,40,39,883 लोग स्वस्थ हुए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली  में मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना हटाया गया
दिल्ली में कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए मास्क न पहनने पर लगने वाला 500 रुपए का जुर्माना हटा लिया गया है। डीडीएमए ने इस पर सहमति दी है।  जुर्माना हटाने के साथ कोविड मरीजों के लिए दिल्ली में तीन जगहों पर बनाए गए कोविड केयर सेंटर को खत्म कर जगह खाली कर संस्थाओं को वापस किया जाए। बता दें कि दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 74 मामले सामने आए हैं जबकि संक्रमण दर 1.07 बनी हुई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस दौरान एक भी मौत नहीं हुई।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में बढ़े मामले
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के 407 मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या  81,22,839  हो गई है। वहीं मुंबई की बात करें तो बीते 24 घंटों में यहां 115 मामले दर्ज किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक मुंबई में 19,733 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed