फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid vaccine Covovax as heterologous booster for adults to available on CoWIN cost Rs 225 per dose plus GST

Covovax: बच्चों के बाद जल्द ही वयस्कों को कोवोवैक्स की बूस्टर खुराक, जानें प्रति डोज कितनी कीमत चुकानी होगी

Mon, 10 Apr 2023 05:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 10 Apr 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
Covid vaccine Covovax as heterologous booster for adults to available on CoWIN cost Rs 225 per dose plus GST
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच जल्द ही सीरम कंपनी के कोवोवैक्स टीके का इस्तेमाल वयस्कों पर किया जा सकेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों बताते हैं कि स्वास्थ्य मंत्री  मंडाविया ने कोवोवैक्स को हेटेरोलॉगस (विषम) बूस्टर खुराक के रूप में कोविन प्लेटफॉर्म पर शामिल करने की मंजूरी दे दी है। सीरम कंपनी ने 27 मार्च को इसके लिए आवेदन दिया था।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जल्द ही सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का कोविड टीका कोवोवैक्स 225 रुपये प्रति खुराक की दर से उपलब्ध होगा। इसमें जीएसटी शामिल नहीं है। 27 मार्च को सीरम के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने एक पत्र भेजकर अमेरिकन कंपनी नोवावैक्स के भारत में कोवोवैक्स नाम से उपलब्ध टीके को बूस्टर खुराक के रूप में राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल करने की मांग की गई थी। बीते महीने डॉ. एन के अरोड़ा की अध्यक्षता वाले कोविड-19 वर्किंग ग्रुप ने भी स्वास्थ्य मंत्रालय से CoWIN पोर्टल पर कोवोवैक्स को शामिल करने की सिफारिश की थी।  
विज्ञापन


16 जनवरी को कोवोवैक्स ने बाजार में उतारने के लिए किया था अनुमोदित
इससे पहले ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने 16 जनवरी को कोवोवैक्स के लिए बाजार प्राधिकरण को उन वयस्कों के लिए एक विषम बूस्टर खुराक के रूप में अनुमोदित किया था, जिन्हें कोविशील्ड या कोवाक्सिन की दो खुराक दी गई हैं। डीसीजीआई की मंजूरी केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) की सिफारिशों पर आधारित थी। DCGI ने 28 दिसंबर 2021 को वयस्कों के लिए आपातकालीन स्थितियों में शर्तों के साथ उपयोग के लिए मंजूरी दी थी। इसके बाद कुछ शर्तों के साथ 9 मार्च 2022 को 12-17 आयु वर्ग के लिए और 28 जून 2022 को 7-11 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोवोवैक्स को मंजूरी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरम इंस्टीट्यूट और नोवावैक्स के सहयोग से निर्मित हुई है कोवोवैक्स 
कोवोवैक्स को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा नोवावैक्स से प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के माध्यम से निर्मित किया जाता है। इसे सशर्त विपणन प्राधिकरण के लिए यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी द्वारा अनुमोदित किया गया है। इसे 17 दिसंबर 2021 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा आपातकालीन-उपयोग सूची में शामिल किया गया था। अगस्त 2020 में यूएस-आधारित वैक्सीन निर्माता नोवावैक्स इंक ने भारत और निम्न-मध्यम-आय वाले देशों में अपने कोरोना वैक्सीन उम्मीदवार NVX-CoV2373 के विकास और व्यावसायीकरण के लिए SII के साथ एक लाइसेंस समझौते की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed