फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID report: Further decline in both new and active cases, know what was the situation in last 24 hours

COVID report : नए और सक्रिय केस दोनों में और गिरावट, जानिए 24 घंटे में क्या रहा हाल

Tue, 17 May 2022 09:30 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 17 May 2022 09:30 AM IST
सार

मंगलवार को बीते 24 घंटे में 1569 नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि सोमवार को 2203 नए केस मिले थे। बीते 24 घंटे में 2467 लोग कोरोना से उबर गए। इसी दौरान 19 लोगों की कोरोना से मौत हुई। 
 

विज्ञापन
COVID report: Further decline in both new and active cases, know what was the situation in last 24 hours
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

भारत में कोरोना के नए मामलों में तेजी से कमी आ रही है। इसके कारण दैनिक संक्रमण दर में भी और गिरावट आई है। पिछले सप्ताह की संक्रमण दर में 20 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखी गई। 

विज्ञापन

मंगलवार को बीते 24 घंटे में 1569 नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि सोमवार को 2203 नए केस मिले थे। बीते 24 घंटे में 2467 लोग कोरोना से उबर गए। इसी दौरान 19 लोगों की कोरोना से मौत हुई। 
विज्ञापन

देश में अब कुल सक्रिय केस घटकर 16,400 हो गए हैं। 24 घंटे में इनमें 917 की कमी आई है। दैनिक संक्रमण दर 0.44 फीसदी है। 19 और मौतों को मिलाकर कुल मौतें 5,24,260 हो गई हैं। इसके साथ ही देश में कुल कोविड केस बढ़कर 4,31,25,370 हो गए हैं। कोरोना से रिकवरी की दर 98.75 है। साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.59 फीसदी और मृत्यु दर 1.22 फीसदी है। बीमारी से उबरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,84,710 हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में कुल खुराक 191.48 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed