{"_id":"62831dcdfe0b8a344f2d8de6","slug":"covid-report-further-decline-in-both-new-and-active-cases-know-what-was-the-situation-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"COVID report : नए और सक्रिय केस दोनों में और गिरावट, जानिए 24 घंटे में क्या रहा हाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
COVID report : नए और सक्रिय केस दोनों में और गिरावट, जानिए 24 घंटे में क्या रहा हाल
Tue, 17 May 2022 09:30 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 17 May 2022 09:30 AM IST
सार
मंगलवार को बीते 24 घंटे में 1569 नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि सोमवार को 2203 नए केस मिले थे। बीते 24 घंटे में 2467 लोग कोरोना से उबर गए। इसी दौरान 19 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में कोरोना के नए मामलों में तेजी से कमी आ रही है। इसके कारण दैनिक संक्रमण दर में भी और गिरावट आई है। पिछले सप्ताह की संक्रमण दर में 20 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखी गई।
विज्ञापन
मंगलवार को बीते 24 घंटे में 1569 नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि सोमवार को 2203 नए केस मिले थे। बीते 24 घंटे में 2467 लोग कोरोना से उबर गए। इसी दौरान 19 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
विज्ञापन
देश में अब कुल सक्रिय केस घटकर 16,400 हो गए हैं। 24 घंटे में इनमें 917 की कमी आई है। दैनिक संक्रमण दर 0.44 फीसदी है। 19 और मौतों को मिलाकर कुल मौतें 5,24,260 हो गई हैं। इसके साथ ही देश में कुल कोविड केस बढ़कर 4,31,25,370 हो गए हैं। कोरोना से रिकवरी की दर 98.75 है। साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.59 फीसदी और मृत्यु दर 1.22 फीसदी है। बीमारी से उबरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,84,710 हो गई।
विज्ञापन
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में कुल खुराक 191.48 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।