{"_id":"621f95ee6eaee245874e73a7","slug":"covid-orphans-lancet-report-smriti-irani-coronavirus-death-latest-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की सफाई: स्मृति ईरानी बोले- लांसेट के आंकड़े परिष्कृत चालबाजी, इसका मकसद लोगों में भय उत्पन्न करना ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकार की सफाई: स्मृति ईरानी बोले- लांसेट के आंकड़े परिष्कृत चालबाजी, इसका मकसद लोगों में भय उत्पन्न करना
Wed, 02 Mar 2022 09:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 02 Mar 2022 09:36 PM IST
सार
लांसेट पत्रिका में एक सर्वे में बताया था कि भारत में कोरोना से 19 लाख बच्चों ने अपने अभिभावकों को खो दिया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी।
- फोटो : Twitter/BJP4India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण की वजह से अनाथ हुए बच्चों की संख्या पर जारी लांसेट की रिपोर्ट को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने पाश्चात्य देशों की संस्थाओं का सुनियोजित षड़यंत्र बताया है। उन्होंने बुधवार को कहा लांसेट के आंकड़े हकीकत से दूर आम जन में भय का वातावरण उत्पन्न करने वाले और भ्रामक हैं। उन्होंने कहा कि तथ्यों से परे ऐसे आंकड़े जारी कर लांसेट जैसी संस्थाएं इन आंकड़ों के बहाने सुनियोजित ढंग से चालबाजी करके किस तरह से माहौल बिगाड़ने की कोशिश करती हैं, यह उसकी बानगी पेश करता है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मंत्रालय राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों समेत सभी देशवासियों से आह्वान करता है कि कोरोना में अभिभावकों को खोने वाले बच्चों की सूचना तथ्यों सहित दी जा सकती है। इसके लिए ऑनलाइन माध्यम भी अपनाया जा सकता है। देश के सभी राज्यों के जिलों के जिलाधिकारियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक देश में 1 अप्रैल 2020 से 15 फरवरी 2022 तक कोरोना व अन्य कारणों से कुल एक लाख 53 हजार 827 बच्चे अनाथ हुए हैं। इनमें से 1,42,949 बच्चों ने अपने एकल अभिभावकों को खोया है।
विज्ञापन
इसी क्रम में 492 बच्चे अनाथ हुए और 10,386 ने अपने दोनों अभिभावकों को खो दिया। इसमें राष्ट्रीय बाल आयोग के बाल स्वराज पोर्टल राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक कोरोना के कारण अपने अभिभावकों को खोने वाले 4,196 बच्चों को पीएम केयर फार चिल्डर्न स्कीम का लाभ लेने के योग्य पाया गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसे में इस तरह से कपोल कल्पित आंकड़ों को जारी कर लांसेट जैसी संस्थाएं लोकतंत्र का माखौल उड़ा रही हैं। दरअसल, लांसेट पत्रिका में एक सर्वे में बताया था कि भारत में कोरोना से 19 लाख बच्चों ने अपने अभिभावकों को खो दिया है। स्मृति ईरानी ने कहा कि कोरोना से हुई मौत के आंकड़ों की जांच और निगरानी राज्य और केंद्र स्तर पर होती है। इसके लिए पारदर्शी व्यवस्था है, ऐसे में केंद्र सरकार के आंकड़ों में गड़बड़ी की संभावना नहीं है।
यूक्रेन से लौटे छात्रों से मिलीं ईरानी
दूसरी ओर भाजपा नेता राजेश चौधरी ने बताया कि यूक्रेन से भारतीय छात्रों को सुरक्षित लाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है और छात्रों को वापस भारत लाना जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के दर्जनों मंत्रियों को छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए ऑपरेशन गंगा के तहत मैदान में उतार दिया है। इसी के अंतर्गत बुधवार को भारत लौटे छात्रों से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एयरपोर्ट पर मुलरकात की।