फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 vaccine take off from Pune waits for government to place order Bengaluru coronavirus

वैक्सीन को एयरलिफ्ट करने के लिए पुणे एयरपोर्ट तैयार, बस सरकारी आदेश का इंतजार

Fri, 08 Jan 2021 12:03 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Fri, 08 Jan 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 vaccine take off from Pune waits for government to place order Bengaluru coronavirus
भारत में कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति मिल जाने के बाद देश में कोविड टीकाकरण अभियान शुरू किए जाने की तैयारी जोरों पर हैं। देशभर में कोरोना वैक्सीन को बड़े पैमाने पर एयरलिफ्ट करने के लिए पुणे एयरपोर्ट पूरी तरह से तैयार है। गुरुवार रात को वैक्सीन की पहली खेप भेजे जाने की उम्मीद थी, लेकिन ये नहीं हो पाया। कोरोना वैक्सीन के मैन्युफैक्चरर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को अभी भी केंद्र सरकार की तरफ से आधिकारिक आदेश मिलने का इंतजार है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की तरफ से आधिकारिक आदेश मिलने के बाद देश के अलग-अलग शहरों में कोरोना वैक्सीन को बड़े पैमाने पर एयरलिफ्ट किया जाएगा। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका वैक्सीन बना रही है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक सुरेश जाधव ने कहा कि सरकारी अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक आदेश नहीं दिया गया है। साथ ही कहा कि हमारे पास 50 मिलियन डोज तैयार हैं और हम इसे उसी दिन डिलीवर कर सकते हैं, जिस दिन हमें ऑर्डर मिलेगा।
विज्ञापन

सात बड़े ऑर्डर मिले 
जाधव ने कहा कि कंपनी के पास पहले से ही दुनियाभर के सात संस्थानों से बड़े ऑर्डर हैं, लेकिन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया प्राथमिकता के आधार पर भारतीय ऑर्डर को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। गुरुवार को पुणे एयरपोर्ट से वैक्सीन की पहली खेप भेजे जाने की उम्मीद थी, लेकिन ये नहीं हो पाया। दो एयरलाइंस कंपनियों और एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें शुक्रवार को फिर से तैयार होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुणे एयरपोर्ट के निदेशक कुलदीप सिंह ने पुष्टि की कि एयरपोर्ट को गुरुवार को कोई वैक्सीन की खेप नहीं मिली। साथ ही कहा कि हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। इससे पहले गुरुवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कहा कि पुणे एयरपोर्ट कोविड -19 वैक्सीन के परिवहन के लिए पूरी तरह तैयार और सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed