फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 vaccine: Sputnik V to undergo trial in India, Dr Reddy gets DCGI approval

खुशखबरी! भारत में जल्द शुरू होगा स्पुतनिक-वी के दूसरे व तीसरे चरण का ट्रायल

Sat, 17 Oct 2020 04:42 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 17 Oct 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 vaccine: Sputnik V to undergo trial in India, Dr Reddy gets DCGI approval
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock

भारत में रूसी कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-वी के दूसरे व तीसरे चरण का क्लिनिकल ट्रायल जल्द शुरू होने की संभावना है। इसके लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने भारतीय दवा निर्माता डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज (DRL) को मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन


बता दें कि हैदराबाद स्थित फार्मास्युटिकल फर्म ने 13 अक्तूबर को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) को दोबारा आवेदन दिया था और देश में रूसी कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-वी के दूसरे और तीसरे फेज के मानव परीक्षण एक साथ कराने की मंजूरी देने की मांग की थी।
विज्ञापन



सूत्रों के मुताबिक, कोरोना पर बनी विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने शुक्रवार को काफी विचार-विमर्श के बाद संभावित टीके के दूसरे चरण की परीक्षण पहले करने की अनुमति देने की सिफारिश की। दूसरे चरण के सुरक्षा और प्रतिरोधक क्षमता संबंधी आंकड़ों को जमा करने के बाद तीसरे चरण के मानव परीक्षण की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ रेड्डीज और रूसी डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) द्वारा जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है, 'यह एक बहु-केंद्र और नियंत्रित अध्ययन होगा, जिसमें सुरक्षा और प्रतिरक्षात्मक अध्ययन शामिल होगा।' गौरतलब है कि रूस में स्पुतनिक वी का परीक्षण टीके के रूप में पंजीकृत होने से पहले कम लोगों पर किया गया था, इसलिए डीसीजीआई ने डॉ रेड्डी के भारत में बड़ी आबादी के बीच परीक्षण के प्रारंभिक प्रस्ताव पर सवाल उठाए। मगर वर्तमान में 40,000 प्रतिभागियों पर इसका परीक्षण चल रहा है।


स्पूतनिक वी वैक्सीन को आरडीआईएफ और गेमालेया नेशनल रिसर्च सेंटर ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है. रूस ने कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन स्पुतनिक-वी को अनुमति दी थी, जो दुनियाभर में कोरोना की पहली वैक्सीन है। इसके बाद रूस ने 14 अक्टूबर को दूसरी कोरोना वैक्सीन EpiVacCorona को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed