फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 Vaccination PM Narendra Modi review meeting at 12 noon today, will talk to DMs of 40 districts

Covid 19 Vaccination in India: पीएम मोदी बोले- 'अब हर घर टीका, घर-घर टीका' इस जज्बे के साथ आपको पहुंचना होगा

Wed, 03 Nov 2021 01:52 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 03 Nov 2021 01:52 PM IST
सार

 समीक्षा बैठक के दौरान पीएम मोदी ने टीकाकरण में तेजी लाने के लिए कोरोना वॉरियर्स को कई मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि  टीकाकरण में तेजी लाने के लिए लोगों को समझाना बहुत जरूरी है। पीएम ने कहा कि आप इसमें स्थानीय धर्मगुरुओं की भी मदद ले सकते हैं और उनका दो मिनट का वीडियो बनाकर लोगों के बीच संदेश दे सकते हैं।

विज्ञापन
Covid 19 Vaccination PM Narendra Modi review meeting at 12 noon today, will talk to DMs of 40 districts
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@ Bjp4india

विस्तार

G20 शिखर सम्मेलन और COP26 में भाग लेकर देश लौटने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कम टीकाकरण करने वाले जिलों के डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद पीएम मोदी ने कोरोना वॉरियर्स को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि टीकाकरण में तेजी लाने के लिए लोगों को जागरुक करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना वॉरियर्स को इसके लिए कैंपेन करना होगा और लोगों को समझाना होगा।पीएम ने कहा कि आप इसमें स्थानीय धर्मगुरुओं की भी मदद ले सकते हैं और उनका दो मिनट का वीडियो बनाकर लोगों के बीच संदेश दे सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि अभी तक आप सभी ने लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचाने और वहां सुरक्षित टीकाकरण के लिए प्रबंध किए। अब हर घर टीका, घर-घर टीका, इस जज्बे के साथ आपको हर घर पहुंचना है।

विज्ञापन


नए तरीकों पर और ज्यादा काम करना होगा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि 100 साल की इस सबसे बड़ी महामारी में देश ने अनेक चुनौतियों का सामना किया है। कोरोना से देश की लड़ाई में एक खास बात ये भी रही कि हमने नए-नए समाधान खोजे और नए तरीके आजमाए। आपको भी अपने जिलों में वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए नए तरीकों पर और ज्यादा काम करना होगा।
विज्ञापन


अब हर घर टीका, घर-घर टीका के साथ हर घर पहुंचना है
पीएम मोदी ने कहा कि अभी तक आप सभी ने लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचाने और वहां सुरक्षित टीकाकरण के लिए प्रबंध किए। अब हर घर टीका, घर-घर टीका, इस जज्बे के साथ आपको हर घर पहुंचना है। पीएम मोदी ने कहा कि हर घर पर दस्तक देते समय, पहली डोज़ के साथ-साथ आप सभी को दूसरी डोज़ पर भी उतना ही ध्यान देना होगा। क्योंकि जब भी संक्रमण के केस कम होने लगते हैं, तो कई बार अरजेंसी वाली भावना कम हो जाती है। लोगों को लगने लगता है कि, इतनी भी क्या जल्दी है, लगा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय धर्मगुरुओं की भी मदद लें: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि एक चुनौती अफवाह और लोगों में भ्रम की स्थिति भी है। अभी बातचीत के दौरान भी इसका जिक्र किया गया है। इसका एक बड़ा समाधान है कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरुक किया जाए। आप इसमें स्थानीय धर्मगुरुओं की भी मदद  ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले मेरी वेटिकन में पोप फ्रांसिस जी से भी मुलाकात हुई थी। वैक्सीन पर धर्मगुरुओं के संदेश को भी हमें जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर देना होगा।

20-25 लोगों की टीम बनाकर भी कर सकते हैं प्रयास
पीएम मोदी ने कहा कि आप अपने जिलों में एक-एक गांव, एक-एक कस्बे के लिए अगर अलग-अलग रणनीति बनानी हो तो वो भी बनाइए। आप अपने क्षेत्र के हिसाब से 20-25 लोगों की टीम बनाकर भी ऐसा कर सकते हैं। जो टीमें आपने बनाई हों, उनमें एक स्वस्थ प्रतियोगिता हो, इसका भी प्रयास कर सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि सबको वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन अभियान के तहत हम एक दिन में करीब-करीब ढाई करोड़ वैक्सीन डोज लगाकर दिखा चुके हैं। ये दिखाता है कि हमारी कैपेबिलिटी क्या है, हमारा सामर्थ्य क्या है।


पीएम मोदी के लक्ष्य को पूरा करेंगे: स्वास्थ्य मंत्री
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि पीएम मोदी ने हर देशवासी की कोरोना से सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। पूरी दुनिया ने भारत के 100 करोड़ टीकाकरण की ऐतिहासिक उपलब्धि को सराहा। जन-जन को सुरक्षा देने को संकल्पित मोदी सरकार ने आज हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत की, जिसे हम हर घर तक पहुंचाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed