फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covid-19 vaccination: For the first time in india fully vaccinated surpasses single dose corona vaccination

कोरोना टीकाकरण: देश में पहली बार फुली वैक्सीनेटेड वालों ने सिंगल डोज वालों को पछाड़ा, आंकड़ा हुआ 38 करोड़ के पार

Wed, 17 Nov 2021 09:41 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 17 Nov 2021 09:41 AM IST
सार

आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 38.07 करोड़ लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं वहीं सिंगल डोज लेने वालों की संख्या 37.47 करोड़ है। 
 

विज्ञापन
covid-19 vaccination: For the first time in india fully vaccinated surpasses single dose corona vaccination
टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोविड-19 टीकाकरण अभियान सरकार की प्रमुखताओं में शामिल है। इस अभियान को गति देने के लिए हर रोज नए-नए प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच खबर आई है कि देश में चल रहे टीकाकरण अभियान में ऐसा पहली बार हुआ है जब पूरी तरह वैक्सीनेटेड लोगों की संख्या सिंगल डोज लगवा चुके लोगों के पार जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 75.54 करोड़ लोग कम से कम एक डोज लगवा चुके हैं। इसमें 38.07 करोड़ लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं तेा 37.47 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक कोरोना की एक ही खुराक ली है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, देश में अब तक  40.3 प्रतिशत वयस्कों को वैक्सीन को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। जबकि, 40.2 प्रतिशत लोगों को एक ही खुराक दी गई है। 

विज्ञापन


मंगलवार को दी गई 61,21,626 लोगों को वैक्सीन
भारत सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, देश में मंगलवार को 61,21,626 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें 18.48 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई तो 42.72 लाख लोगों को दूसरी डोज दी गई। सरकार ने इस साल के अंत तक सभी वयस्कों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है, इसलिए राज्यों को वैक्सीनेशन अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए केंद्र सरकार ने घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान भी चलाया है। 
विज्ञापन


दुनिया में 52.2 प्रतिशत लोगों को लगी एक डोज 
वेबसाइट Our World in Data के मुताबिक, विश्व में अब तक औसतन 52.2 प्रतिशत लोगों को कम से कम एक वैक्सीन का डोज लग चुका है, वहीं 40.9 प्रतिशत लोग दोनों डोज ले चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed