फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covid-19 vaccination: 75% of adults of India are fully vaccinated, PM Narendra Modi congratulates citizens

जीतेंगे जंग: 75 प्रतिशत वयस्क आबादी को लगी कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक, प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी बधाई

Sun, 30 Jan 2022 10:16 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 30 Jan 2022 10:16 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर बताया कि भारत की 75 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लगाई जा चुकी हैं। 

विज्ञापन
covid-19 vaccination: 75% of adults of India are fully vaccinated, PM Narendra Modi congratulates citizens
भारत की 75% वयस्क आबादी को लगी कोरोना की दोनों खुराक - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना के खिलाफ भारत में चल रहे टीकाकरण अभियान को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। भारत की 75 प्रतिशत वयस्क आबादी अब पूरी तरह टीकाकरण करवा चुकी है। रविवार को यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दी। उन्होंने बताया कि देश की 75 प्रतिशत वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं।

विज्ञापन


मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया- 'सबका साथ, सबका प्रयास' के मंत्र के साथ, भारत ने अपनी 75% वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। कोरोना से लड़ाई में हम निरंतर मज़बूत हो रहें है। हमें सभी नियमों का पालन करते रहना है और जल्द से जल्द वैक्सीन लगवानी है।
विज्ञापन


इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- 'सभी वयस्कों में से 75% का पूर्व टीकाकरण किया जा चुका है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हमारे देशवासियों को बधाई। उन सभी पर गर्व है जो हमारे टीकाकरण अभियान को सफल बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed