फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 update : India reports 16,738 new corona cases and 138 deaths in the last 24 hours Health Ministry

कोरोना के मामलों में वृद्धि जारी : पिछले 24 घंटे में 16,738 नए मामले आए, 138 की मौत

Thu, 25 Feb 2021 10:26 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 25 Feb 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
Covid-19 update : India reports 16,738 new corona cases and 138 deaths in the last 24 hours Health Ministry
Covid-19 - फोटो : social media

पिछले एक साल से वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,738 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस अवधि में कोरोना वायरस से 138 लोगों की जान चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी। इससे एक दिन पहले, कोरोना के 13,742 नए मामले सामने आए थे और 104 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन


देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के नए मामलों और सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे निपटने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 16,738 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,10,46,914 पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 138 मरीजों की मौत हो गई, जिसके चलते देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,56,705 हो गई हैं।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, 29 जनवरी को एक दिन में 18,855 नए मामले सामने आए थे और इसके बाद से प्रतिदिन लगातार 15 हजार से कम नए मामले सामने आ रहे थे। वहीं करीब 26 दिन बाद एक दिन में 130 से अधिक लोगों की वायरस से मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 11,799 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,07,38,501 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या घट गई है। इससे कोरोना के सक्रिय के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे पहले, कोरोना संक्रमण के नए मरीजों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक होती थी।  देश में फिलहाल कोरोना के सक्रिय मामले 1,51,708 हैं। 


 

मरीजों के ठीक होने की दर 97.21 प्रतिशत 

आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,07,38,501 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 97.21 प्रतिशत हो गई। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है। देश में अभी कुल 1,51,708 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.37 प्रतिशत है।

देश में कब-कब बढ़े मामले 
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

इतने लोगों का हुआ टीकाकरण 
देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 1,26,71,163 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed