फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID-19 update in India : India reports 15,144 new COVID19 cases and 181 deaths Health Ministry

COVID-19 update in India : पिछले 24 घंटे में सामने आए 15,144 नए मामले, 181 की हुई मौत

Sun, 17 Jan 2021 09:54 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 17 Jan 2021 09:54 AM IST
विज्ञापन
COVID-19 update in India : India reports 15,144 new COVID19 cases and 181 deaths Health Ministry
Covid-19 - फोटो : social media

देश में दुनिया के सबसे बड़े कोविड टीकाकरण अभियान शुरू होने के एक दिन बाद कोरोना संक्रमण के 15,144 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 181 लोगों की जान चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को जानकारी दी। 

विज्ञापन


देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के नए मामलों और सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 15,144 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले 1,05,57,985 पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 181 मरीजों की मौत हो गई, जिसके चलते देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,52,274 हो गई हैं।

विज्ञापन
 


स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 17,170 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,01,96,885 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। इससे कोरोना के सक्रिय के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 2,08,826 रह गए हैं।


सक्रिय मामलों में भारत 13वें नवंबर पर 
दुनियाभर में 9.54 करोड़ से अधिक लोग वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और 20.31 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना से सर्वाधिक देशों में अमेरिका शीर्ष पर है। इसके बाद दूसरे नंबर पर भारत है। कोविड के सक्रिय केस को लेकर दुनिया में भारत 13वें स्थान पर है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। जबकि कोरोना से मौतों के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरे नबंर पर है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed