फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 Update: Early signs of second wave peaking as growth slows Coronavirus

Coronavirus: क्या पीक पर पहुंच गई कोरोना की दूसरी लहर, जानें क्या कहते हैं संकेत?

Sun, 09 May 2021 12:44 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 09 May 2021 12:44 PM IST
सार

पिछले चार दिन से लगातार हर रोज 4 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं। वहीं आज लगातार दूसरे दिन 4,000 से ज्यादा लोगों की जान गई है। इन आंकड़ों से संकेत मिलता है कि देश में दूसरी लहर अपने चरम यानी पीक पर पहुंच रही है।

विज्ञापन
Covid-19 Update: Early signs of second wave peaking as growth slows Coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। पिछले चार दिन से लगातार हर रोज 4 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं। वहीं आज लगातार दूसरे दिन 4,000 से ज्यादा लोगों की जान गई है। इन आंकड़ों से संकेत मिलता है कि देश में दूसरी लहर अपने चरम यानी पीक पर पहुंच रही है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस की दूसरी लहर की शुरुआत फरवरी के मध्य में हुई थी। तब से शुक्रवार को पहली बार संक्रमण के रोजाना मामलों के साप्ताहिक औसत में गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि, यह गिरावट बहुत ज्यादा नहीं थी। लेकिन, सप्ताह के दौरान यह रोजाना मामलों में कमी की ओर इशारा करता है।
विज्ञापन


साप्ताहिक औसत में आई गिरावट 
शनिवार को कुल मामलों का साप्ताहिक औसत 3,91,263 रहा। पिछले सप्ताह के दौरान इसमें 20,117 की बढ़ोतरी हुई। वहीं, 1 मई को समाप्त हुए हफ्ते के दौरान यह बढ़त 61,173 रही थी। 17-24 अप्रैल के दौरान इसमें 1,06,024 की भारी वृद्धि हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी हफ्ता अहम

कोरोना की दूसरी लहर के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। साप्ताहिक औसत ग्राफ नीचे की ओर आ रहा है। लेकिन, किसी ठोस नतीजे तक पहुंचने के लिए इस ट्रेंड को अगले हफ्ते भी जारी रहना होगा। तभी यह कहना मुमकिन होगा कि दूसरी लहर अपने चरम तक पहुंच चुकी है या नहीं। 

दूसरी लहर: ये हैं चुनौतियां
कोरोना वायरस की दूसरी लहर को लेकर कई तरह की अनिश्चितताएं हैं। पहली यह कि देश में पॉजिटिविटी रेट यानी लोगों के संक्रमित होने की दर अब भी बहुत ज्यादा 22 फीसदी है। पिछले तीन दिनों में लगातार पॉजिटिविटी रेट करीब 22 फीसदी ही रहा है। इसके अलावा कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले अब भी बढ़ रहे हैं। इन राज्यों में कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, असम, बंगाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।

राजस्थान और बिहार के हालात बेहद खराब
राजस्थान और बिहार में मामलों में बढ़ोतरी राष्ट्रीय औसत से ज्यादा बनी हुई है। अच्छी बात यह है कि महाराष्ट्र में साप्ताहिक मामलों में कमी आ रही है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भी रफ्तार घटी है। कोरोना ने इन राज्यों पर खासा कहर बरपाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed