फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covid 19: Unlock process started in many states from today, know what will be open, what will be closed

Unlock: आज से कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू, जानिए क्या खुला रहेगा, क्या बंद 

Tue, 01 Jun 2021 07:29 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 01 Jun 2021 07:29 AM IST
सार

  • कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद अब कई राज्य पाबंदियों में ढील दे रहे हैं
  • मध्यप्रदेश : एक जून से कार्यालय आएंगे 100 प्रतिशत अधिकारी व 50 प्रतिशत कर्मचारी
  • यूपी सरकार ने राज्य में लागू कोरोना कर्फ्यू में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक की ढील दी है 
  • दिल्ली में 31 मई से अनलॉक शुरू, कारखानों के मालिक पहले दिन श्रमिकों, कच्चे माल की कमी से परेशान रहे

विज्ञापन
covid 19: Unlock process started in many states from today, know what will be open, what will be closed
lockdown - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना वायरस के मामलों में कमी के साथ ही कई राज्यों में अब ढील देना शुरू कर दिया है। दिल्ली, यूपी, मध्यप्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों में कोरोना के मामलों में काफी तेजी से कमी आई है। मामले बढ़ने के बाद विभिन्न राज्यों में लगाए गए लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन राज्यों में आज यानी 1 जून से पाबंदियों में ढील दी जा रही है। वहीं कुछ राज्यों में अभी भी लॉकडाउन लागू है। 

विज्ञापन


दिल्ली में अनलॉक प्रक्रिया 31 मई से ही शुरू हो गई, जबकि मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश आदि में एक जून से लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हटाई जा रही हैं। जानिए किन राज्यों में एक जून से कोरोना कर्फ्यू या फिर लॉकडाउन में ढील दी जा रही है और इस दौरान क्या खुला रहेगा और क्या बंद। 
विज्ञापन


दिल्ली अनलॉक: कारखानों के मालिक पहले दिन श्रमिकों, कच्चे माल की कमी से परेशान रहे

दिल्ली में कोविड लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील दिये जाने के बीच कारखानों के मालिकों ने छह सप्ताह के बाद अपने प्रतिष्ठानों को खोला। इनमें से कई श्रमिकों और कच्चे माल की कमी से जूझ रहे हैं और उन्हें उत्पादन में आ रही कमी के कारण नुकसान की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली में 19 अप्रैल को लॉकडाउन लगाया गया था और छह सप्ताह के लॉकडाउन के बाद दिल्ली सरकार ने चरणबद्ध अनलॉक प्रक्रिया के तहत सोमवार से शहर में औद्योगिक इकाइयों और निर्माण कार्यों को अनुमति दी है।

हालांकि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण कई श्रमिक अपने मूल स्थानों की ओर चले गये थे और कच्चे माल की आपूर्ति करने के लिए अभी बाजारों का खुलना बाकी है। मायापुरी औद्योगिक क्षेत्र में सहगल डोर्स के मालिक नीरज सहगल ने कहा कि हम केवल कारखाने में आये हैं। कोई रास्ता नहीं है जिससे हम काम शुरू कर सकें। 
 

मध्यप्रदेश : एक जून से कार्यालय आएंगे 100 प्रतिशत अधिकारी व 50 प्रतिशत कर्मचारी

मध्य प्रदेश सरकार ने रविवार को निर्देश दिए कि एक जून से सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत अधिकारियों एवं 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ संचालित किए जाएंगे। मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार एक जून 2021 से सभी शासकीय कार्यालयों में शत-प्रतिशत अधिकारी उपस्थित रहेंगे। निर्देशों में कहा गया है कि अत्यावश्यक सेवाएँ देने वाले कार्यालयों को छोड़कर शेष कार्यालय 100 प्रतिशत अधिकारियों व 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ संचालित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अत्यावश्यक सेवाओं में कलेक्ट्रेट, पुलिस, आपदा प्रबंधन, फायर, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, जेल, राजस्व, पेयजल आपूर्ति, नगरीय प्रशासन, ग्रामीण विकास, विद्युत प्रदाय, सार्वजनिक परिवहन, कोषालय और पंजीयन सम्मिलित हैं। इसके अतिरिक्त भी अत्यावश्यक सेवाओं का निर्धारण जिला कलेक्टर कर सकेंगे। 
 

यूपी में कोरोना कर्फ्यू में ढील

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड संक्रमण के चलते राज्य में लागू कोरोना कर्फ्यू में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक की ढील दी है और अब शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। हालांकि, रविवार तक 600 से अधिक सक्रिय मामले वाले 20 जिलों को यह सुविधा नहीं मिलेगी।

मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने रविवार को गतिविधियों को प्रारंभ करने के लिए शर्तों के साथ आदेश जारी किया है। तिवारी ने अपने आदेश में कहा है कि निषेध क्षेत्र के बाहर एक जून से सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक गतिविधियां संचालित होंगी। आदेश में उन्होंने कहा है कि रात्रिकालीन कर्फ्यू शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक लागू रहेगा और इसके साथ ही शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी/ कोरोना कर्फ्यू लागू होगा। इस दौरान कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। 

जम्मू-कश्मीर में अनलॉक की प्रक्रिया
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भी केन्द्र शासित प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोरोना कर्फ्यू केवल रात्रि और सप्ताहांत में लागू रहेगा। हालांकि शैक्षिक संस्थान 15 जून तक बंद रहेंगे जबकि सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स , क्लब, जिम, मसाज सेंटर और भुगतान आधारित पार्क अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

महाराष्ट्र सरकार ने एक जून से लेकर 15 दिन के लिये लॉकडाउन बढ़ा दिया है। हालांकि उसने कुछ छूट देने का संकेत दिया है। वहीं, गोवा सरकार ने भी मौजूद कोरोना कर्फ्यू को सात जून तक बढा़ने का फैसला लिया है।
 

हरियाणा में लॉकडाउन बढ़ा, पाबंदियों में ढील भी मिली

हरियाणा में कोविड-19 की रोकथाम के लिए लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए यानी सात जून तक बढ़ा दिया गया। राज्य सरकार ने दुकानें खोलने के वक्त और मॉल पर लगाई गई पाबंदियों में ढील देने की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भले ही राज्य में कोविड-19 की स्थिति में सुधार हुआ हो, लेकिन यह फैसला किया गया है कि “महामारी अलर्ट/ सुरक्षित हरियाणा” लॉकडाउन को कुछ और रियायतों के साथ सात जून सुबह पांच बजे तक बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिन दुकानों को पूर्व में सम-विषम आधार पर सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई थी वे अब सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक खुल सकेंगी। 

ओडिशा में बढ़ाया गया लॉकडाउन 
ओडिशा सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन और 16 दिन यानी 17 जून तक के लिए बढ़ाने की रविवार को घोषणा की। लॉकडाउन का दूसरा चरण एक जून को सुबह 5 बजे खत्म होना था। मुख्य सचिव एस सी महापात्र ने कहा कि लॉकडाउन का उद्देश्य मुख्य रूप से लोगों की आवाजाही को प्रतिबंधित करना है, न कि सामानों की। पिछले लॉकडाउन के सभी प्रतिबंधों और छूटों को तीसरे चरण में भी लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सप्ताहांत बंद भी जारी रहेगा। 

बिहार में लॉकडाउन  8 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान कुछ छूट भी दी गई है। 25 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सरकारी कार्यालय खुलेंगे। हालांकि इस दौरान निजी कार्यालय बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण में कमी आई है। लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।

सोमवार को गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने कहा कि लॉकडाउन एकदम से खत्म नहीं किया जा सकता है। इसलिए धीरे-धीरे इसमें कुछ छूट देते हुए लॉकडाउन किया जा रहा है। चैतन्य ने कहा कि बिहार में 2 जून से दुकाने अल्टरनेट डे पर खुलेंगे। इस दौरान दुकानदारों को यह निश्चित करना होगा कि दुकान या मॉल में ज्यादा भीड़ ना हो। कौन सी दुकान  स दिन खुलेंगे यह तय जिलाधिकारी करेंगे। उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं को छोड़ अन्य वाहनों का परिचालनों पर रोक रहेगा। नियम के उल्लंघन करने पर गाड़ियों पर  जुर्माना लगेगा। अनावश्यक सड़कों पर निकलने वाले लोगों पर करवाई होगी।

कर्नाटक में चरणबद्ध तरीके से खुलेगा लॉकडाउन 
कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक ने सोमवार को साफ किया कि राज्य में चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन में ढील दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बंगलूरू में प्रतिदिन एक हजार से कम मामलों आने पर इस पर विचार किया जा सकता है। अशोक ने बताया कि उन्होंने मैंने मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को चरणबद्ध तरीके से एक के बाद एक सेक्टर को चरणबद्ध तरीके से खोलने के बारे में अपनी राय बता दी है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर संक्रमण के मामले कम नहीं होते हैं तो लॉकडाउन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सरकार को अभी तकनीकी सलाह समिति की रिपोर्ट नहीं मिली है।  
 

राजस्थान में दो जून से संशोधित लॉकडाउन लागू, व्यावसायिक गतिविधियों को सीमित छूट

राजस्थान सरकार ने लॉकडाउन के बाद कोरोना वायरस संक्रमण मामलों में आई गिरावट को देखते हुए दो जून से संशोधित लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है, जिसमें व्यावसायिक गतिविधियों को सीमित छूट दी गई है। गृह विभाग ने सोमवार को इस बारे में दिशा-निर्देश जारी किए। इसके अनुसार, संशोधित लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों में विभिन्न गतिविधियों के लिए छूट उन्हीं स्थानों पर दी जा सकेगी, जहां संक्रमण दर 10 प्रतिशत से कम होगी अथवा ऑक्सीजन, आईसीयू व वेंटिलेटर बिस्तरों उपयोग 60 प्रतिशत से कम होगा।

दिशा-निर्देशों के अनुसार, राज्य सरकार ने अधिकतर जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार में कमी तथा संक्रमण दर में गिरावट को देखते हुए व्यावसायिक व अन्य गतिविधियों में राहत देने के लिए दो जून से 'त्रि-स्तरीय जन अनुशासन संशोधित लॉकडाउन' लागू किए जाने का निर्णय किया है। इसके तहत, राज्य के सभी सरकारी कार्यालय 25 प्रतिशत कार्मिकों की उपस्थिति के साथ प्रातः साढ़े नौ बजे से सायं चार बजे तक अनुमत होंगे, सात जून, 2021 से सरकारी कार्यालय 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ अनुमत होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed