फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID-19 Relief: Five Platforms That Will Help You Find Vaccine Centers With Available Slots

Covid-19: वैक्सीन स्लॉट चाहते हैं तो यहां मिलेगी मदद, जानें किस सेंटर पर लग सकेगा टीका

Sun, 09 May 2021 04:50 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 09 May 2021 04:50 PM IST
सार

 बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, लेकिन उन्हें अभी वैक्सीन के स्लॉट के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट ढूढ़ पाना चुनौती बना हुआ है।

विज्ञापन
COVID-19 Relief: Five Platforms That Will Help You Find Vaccine Centers With Available Slots
टीकाकरण - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। महामारी हर दिन लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले रही है और हजारों लोग रोजना इस जानलेवा वायरस से दम तोड़ रहे हैं। केंद्र ने कोरोना वायरस से लोगों की जान बचाने के लिए 18 साल से ऊपर वालों का टीकाकरण करने की मंजूरी दे दी है। इसके बाद से बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, लेकिन उन्हें अभी वैक्सीन के स्लॉट के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट ढूढ़ पाना चुनौती बना हुआ है। अगर आप भी वैक्सीन लगवाने के लिए स्लॉट की तलाश में हैं, तो यहां पढ़ें कि कहां से जुटाएं पूरी जानकारी...

विज्ञापन


सरकार ने वैक्सीनेशन के लिए कोविन एप बनाया है, जिस पर कोविड टीका लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होता है। एक मई के बाद से बड़ी संख्या में 18-45 साल के लोग कोविन एप पर वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा की कोशिश में लगे हैं, लेकिन वहां पता चलकर रहा है कि वैक्सीन के लिए कोई स्लॉट ही उपलब्ध नहीं है। इसके लिए वैक्सीन की कमी समेत बहुत सारे कारण शामिल हैं। वैक्सीन लगवाने के लिए परेशान लोगों के लिए तकनीक विशेषज्ञों ने कई प्लेटफॉर्म पर यह सुविधा दी है, जिनके जरिये वैक्सीन और स्लॉट की उपलब्धता का पता लगाया जा सकता है। आगे कुछ ऐसी ही वेबसाइट और एप के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिनके जरिए आप अपने क्षेत्र में टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन स्लॉट ढूढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


पेटीएम वैक्सीन फाइंडर
डिजिटल पेमेंट एप पेटीएम कोरोना वैक्सीन स्लॉट से जुड़ा नया टूल शुरू कर दिया है। इसके जरिये पेटीएम यूजर्स को घर बैठे अपने इलाके के वैक्सीन स्लॉट की जानकारी मिलती रहेगी। अगर उनके आसपास कहीं पर स्लॉट उपलब्ध होते है, तो इसकी जानकारी उन्हें अलर्ट के जरिए मिलेगी। इसके अलावा नए स्लॉट ओपन होने पर पेटीएम चैट के जरिये रियल-टाइम उपलब्धता के बारे में भी जान सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीनेट मी : जानें कहां और कब लगवा सकते हैं वैक्सीन

हेल्थ-टेक स्टार्टअप हेल्थीफाईमी ने हाल ही में VaccinateMe.in नाम से एक वेबसाइट शुरू की है। इस वेबसाइट पर प्रश्नों की एक सीरीज शुरू की गई है। इसमें 18 से साल से ऊपर वाले सभी लोगों के लिए वैक्सीन स्लॉट की अलग उपलब्धता, उपलब्ध वैक्सीन के प्रकार को लेकर सवाल शामिल हैं। वेबसाइट पर जाने वाले उपयोगकर्ता केवल अपने जिले या पिन कोड दर्ज करके जानकारी खोज सकते हैं। वेबसाइट आपको आयु समूह (18+ या 45+), टीके का प्रकार (कोविशील्ड या कोवैक्सीन) और इसे निःशुल्क या भुगतान करने लगवाना है, इस बारे में फिल्टर करने की सुविधा देती है। साथ ही स्लॉट खुलने पर एसएमएस या ईमेल के जरिये आपको अलर्ट किया जाएगा। 

कोविन एप: वैक्सीन के लिए यहां कराएं रजिस्ट्रेशन
भले ही आप वैक्सीन की उपलब्धता, टीकाकरण केंद्र या स्लॉट बुकिंग के बारे में किसी भी वेबसाइट पर जाते हैं, लेकिन वैक्सीन स्लॉट को ऑनलाइन बुक करने के लिए कोविन एप और वेबसाइट ही एकमात्र प्लेटफॉर्म है। एंड्राइड और आईओएस यूजर आरोग्य सेतु एप के माध्यम से भी यहां तक पहुंच सकते हैं। कोविन प्लेटफॉर्म स्लॉट की उपलब्धता को खोजने का सबसे पारंपरिक तरीका प्रदान करता है। अपने क्षेत्र का पिन कोड डालकर आप कोविन के माध्यम से स्लॉट बुक करने के तरीके के बारे में अधिक जानकारी पता कर सकते हैं। 

गेटजैब : स्लॉट उपलब्ध होते ही आएगा मेल

गेटजैब डॉट इन (Getjab.in) कोरोना वैक्सीन के बारे में पता करने के लिए बेहद ही रोचक प्लेटफॉर्म है। एक सिंगल-पेज वेबसाइट है, जिसे चार दोस्तों श्याम सुंदर, अजहर हुसैन, अक्षय और अनुराग द्वारा विकसित किया गया है। वेबसाइट केवल लोगों को उनके क्षेत्र में कोविड वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में जानकारी देने के लिए ही बनाई गई है। वेबसाइट ओपेन करते ही आपको 'गेट नोटिफाइड' नजर आएगा। इसके ऊपर दिए गए कॉलम में नाम, जिला के नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की जानकारी देनी होगी। जैसे ही आपके क्षेत्र में वैक्सीन की उपलब्धता होती है, यह आपको मेल भेजती है। वेबसाइट पंजीकरण या किसी अन्य ईमेल के लिए कोई पुष्टि नहीं भेजती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed