फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19: Railways sent 204 isolation coaches to four states, 54 to be installed only in Delhi

कोविड-19: रेलवे ने चार राज्यों में 204 आइसोलेशन कोच भेजे, 54 सिर्फ दिल्ली में लगेंगे

Sun, 14 Jun 2020 10:16 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 14 Jun 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
Covid-19: Railways sent 204 isolation coaches to four states, 54 to be installed only in Delhi
रेलवे आइसोलेशन कोच - फोटो : ANI

कोरोना से बढ़ते मामलों और आइसोलेशन बेड की बढ़ती मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने चार राज्यों में 204 आइसोलेशन कोच को तैनात किया है। इसमें भी 54 सिर्फ दिल्ली में लगाए गए हैं, जो शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन के रखरखाव डिपो में लगाए गए हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले समय में यह संख्या बढ़कर 500 हो जाएगी। गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा था कि केंद्र कोविड-19 रोगियों के लिए अस्पताल के बेड की कमी को दूर करने के लिए दिल्ली को 500 रेलवे कोच भी प्रदान करेगा। 
विज्ञापन


रेलवे द्वारा 5000 गैर-वातानुकूलित डिब्बों को कोविड केयर सेंटर में बदलने के दो महीने बाद उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों ने इन कोचों की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 70 ऐसे कोच को लगाया गया है, इनमें पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, भदोही, फैजाबाद, सहारनपुर, मिर्जापुर और झाँसी में 10-10 कोच लगाए गए हैं। तेलंगाना में साठ कोच तैनात किए गए हैं, जिनमें सिकंदराबाद, काचगुड़ा और आदिलाबाद में 20-20 और आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 20 कोच लगाए गए हैं।

वहीं उत्तर प्रदेश ने 24 स्थानों के लिए 240 कोचों की मांग की है, तेलंगाना ने तीन स्थानों के लिए 60 और दिल्ली ने 10 ऐसे कोचों के लिए कहा है।

गौरतलब है कि रेलवे ने अपने 5000 रेल डिब्बों को वेंटीलेटर, टॉयलेट और कई सुविधाओं के साथ कोविड केयर सेंटर में बदल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed