फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 Omicron News: Union health minister Mansukh Mandaviya hold high-level meeting today with southern states

कोरोना: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया दक्षिणी राज्यों के साथ करेंगे उच्च स्तरीय बैठक, बढ़ते संक्रमण के कारणों की करेंगे समीक्षा 

Fri, 28 Jan 2022 08:23 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 28 Jan 2022 08:23 AM IST
सार

बैठक में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, लक्ष्यद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी व अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के स्वास्थ्य मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Covid-19 Omicron News: Union health minister Mansukh Mandaviya hold high-level meeting today with southern states
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : ANI

विस्तार

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज दक्षिणी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करने वाले हैं। इस दौरान वह कोरोना व ओमिक्रॉन के प्रसार को रोकने के लिए अहम रणनीति भी तैयार करेंगे। यह बैठक करीब 2:30 बजे आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


बैठक में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, लक्ष्यद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी व अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के स्वास्थ्य मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा बैठक में वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को मंडाविया ने नौ उत्तरी राज्यों के अधिकारियों व स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ इसी तरह की बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने कोरोना परीक्षण और टीकाकरण की समीक्षा की और कोरोना जांच बढ़ाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने हॉटस्पॉट इलाकों पर कड़ी नजर रखने को कहा साथ ही 'टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण का पालन' करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed