फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19: Make sure medical oxygen supply, Ministry of Health writes to state governments

Covid-19: सुनिश्चित करें मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई..., बढ़ते संक्रमण के बीच केंद्र की राज्य सरकारों को चिट्ठी

Sat, 24 Dec 2022 01:27 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 24 Dec 2022 01:27 PM IST
सार

केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए निर्देशों में कहा गया है कि राज्य स्तर पर ऑक्सीजन कंट्रोल रूम को फिर से सक्रिय किया जाए और ऑक्सीजन से संबंधित मुद्दों और चुनौतियों को त्वरित समाधान किया जाए।

विज्ञापन
Covid-19: Make sure medical oxygen supply, Ministry of Health writes to state governments
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच केंद्र सरकार ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से मेडिकल ऑक्सीजन की नियमित और कार्यात्मक सप्लाई सुनिश्चित करने को कहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से पत्र भी लिखा गया गया है।

विज्ञापन


केंद्र के पत्र में कहा गया है कि हालांकि, देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेहद धीमी है और स्थिति काबू में है। इसके बावजूद हमें आने वाली चुनौती के लिए पहले से ही तैयार रहना चाहिए। केंद्र ने कहा है कि राज्य सरकारें सभी अस्पतालों में नियमित और कार्यात्मक मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ऑक्सीजन प्लांटों को पूरी तरह से कार्यात्मक रखा जाए और उनकी जांच के लिए नियमित मॉक ड्रिल भी आयोजित की जाए। 
विज्ञापन


सक्रिय किया जाए ऑक्सीजन कंट्रोल रूम
केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए निर्देशों में कहा गया है कि राज्य स्तर पर ऑक्सीजन कंट्रोल रूम को फिर से सक्रिय किया जाए और ऑक्सीजन से संबंधित मुद्दों और चुनौतियों को त्वरित समाधान किया जाए। इसके अलावा दैनिक ऑक्सीजन की मांग और खपत की भी निगरानी करने का निर्देश जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइफ सपोर्ट सिस्टम भी दुरुस्त करें सरकारें
केंद्र ने कहा है कि आगामी चुनौती से निपटने के लिए सभी राज्य सरकारें अस्पतालों में लाइफ सपोर्ट सिस्टम जैसे- वेंटीलेटर्स की व्यवस्था को दुरुस्त करें। इसके अलावा ऑक्सीजन सिलेंडर और उनकी रीफिलिंग के लिए बैकअप स्टोरेज की व्यवस्था करने को भी कहा गया है।


पांच देशों से आने वाले यात्रियों का होगा अनिवार्य टेस्ट
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया ने शनिवार को बताया कि चीन, जापान, हांगकांग, बैंकॉक और दक्षिण कोरिया से भारत आने वाले लोगों का RT-PCR टेस्ट अनिवार्य होगा। इन यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed