फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID-19 lockdown: Teenager takes friend to apartment in suitcase

लॉकडाउन में दोस्त से मिलने को लगाई अजीब तरकीब, सूटकेस में बंद होकर पहुंचा घर

Sun, 12 Apr 2020 08:00 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 12 Apr 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
COVID-19 lockdown: Teenager takes friend to apartment in suitcase
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है। लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। ऐसे में मंगलूरू से अजीबोगरीब मामला सामने आाया है।

विज्ञापन


हुआ यूं कि घर में एक लड़के का मन नहीं लग रहा था और उसे अपने दोस्त से मिलना था। मगर लॉकडाउन के मद्देनजर वह ऐसा नहीं कर पा रहा था। ऐसे में उस छात्र ने अपने दोस्त से मिलने की जो तरकीब निकाली वो उसे सुनकर वाकई आप हैरान में पड़ जाएंगे।  
विज्ञापन


छात्र ने दोस्त से मिलने के लिए खुद को एक सूटकेस में बंद कर लिया और फिर दूसरा दोस्त आकर उस सूटकेस को अपने अपार्टमेंट में ले गया। वहां उसने जैसे ही अपने दोस्त को सूटकेस से बाहर निकालने की कोशिश की वो पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद दोनों दोस्तों को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया। इसके बाद दोनों छात्रों के माता-पिता को पुलिस स्टेशन बुलाया गया। हालांकि, इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। इस बात की जानकारी सूत्रों ने दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed