फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 in Kerala : CM Pinarayi Vijayan Decided To Impose Tight Restrictions And Deploy Police To Monitor Compliance

कोविड-19 : केरल सरकार का बड़ा फैसला, सख्त प्रतिबंध लगेंगे और निगरानी करेगी पुलिस

Wed, 27 Jan 2021 07:56 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 27 Jan 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
Covid 19 in Kerala : CM Pinarayi Vijayan Decided To Impose Tight Restrictions And Deploy Police To Monitor Compliance
कोरोनावायरस - फोटो : पीटीआई

केरल में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य सरकार ने बढ़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य में अब पूर्व में लगाए गए लॉकडाउन से भी ज्यादा सख्त प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रतिबंधों का पालन कराने के लिए पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कोविड-19 के बढ़ते मामलों को मद्देनजर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की अध्यक्षता में बुधवार को एक समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुपालन के लिए सख्त प्रतिबंध लगाने और निगरानी के लिए पुलिस कर्मचारियों को तैनात करने का फैसला लिया गया। 
विज्ञापन


इसके साथ ही बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि कंटेंमेंट जोन में लागू प्रतिबंधों को और भी कठोर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि सरकार फरवरी के मध्य तक बीमारी का प्रसार कम करने के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed