फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID 19 coronavirus cases increasing kerala health minister veena george statement

COVID-19: भारत में 614 नए कोरोनावायरस के मामले, राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 फीसदी; केरल में तीन की मौत

Wed, 20 Dec 2023 01:43 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 20 Dec 2023 01:43 PM IST
सार

मंगलवार को केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि केरल में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि राज्य इस संक्रमण से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 
 

विज्ञापन
COVID 19 coronavirus cases increasing kerala health minister veena george statement
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में एक बार फिर कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में केरल में तीन की मौत के साथ देशभर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,33,321 हो चुकी है।
विज्ञापन


भारत में 614 नए कोरोनावायरस के मामले दर्ज किए गए हैं जो कि 21 मई के बाद से सबसे अधिक है। इसी के साथ सक्रिय मामले बढ़कर 2,311 हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी डेटा में बताया गया कि देश में कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर अब 4.50 करोड़ हो चुकी है। 
विज्ञापन


कोरोनावायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर अब 4,44,70,346 हो गई है। वहीं राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 फीसदी हो चुकी है। मृत्यु दर फिलहाल 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश भर में 220.67 कोविड टीकों की खुराक दी जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर बढ़ने लगा कोरोनावायरस का संक्रमण
केरल में कोरोनावायरस के 292 मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ केरल में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2041 हो गया है। तीन मौत के साथ केरल में तीन साल से कोरोनावायरस के कारण होने वाले मौतों के आंकड़ों की संख्या अब बढ़कर 72,056 हो चुकी है। 

पिछले 24 घंटों में 224 मरीज या तो ठीक हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अबतक कोविड का मामला बढ़कर 68,37,203 हो चुका है। मंगलवार को राज्य स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि केरल में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि राज्य इस संक्रमण से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

उन्होंने कहा कि कोविड-19 मरीजों के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान करने और अस्पतालों में आइसोलेशन वॉर्ड, ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड और वेंटिलेटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।


केंद्र स्वास्थ्य मंत्री ने की उच्च स्तरीय बैठक 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को कोरोना के बढ़ते मामलों और सांस लेने संबंधी बीमार लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्यों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों, अधिकारी समेत कई लोग शामिल हुए। इस दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं और तैयारियों के साथ ही संक्रमण की रोकथाम के उपायों पर चर्चा की गई। बता दें, आईसीएमआर के निदेशक डॉ. राजीव बहल, नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल और आईसीएमआर की पूर्व महानिदेशक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने भी इस बैठक में भाग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed