{"_id":"604aedf2db41eb125b79f19b","slug":"covid-19-cases-on-12-march-india-reports-23285-new-covid-19-cases-and-117-deaths-in-the-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में कोरोना का कहर बढ़ा : पिछले 24 घंटे में सामने आए 23,285 नए मामले, 117 मौतें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश में कोरोना का कहर बढ़ा : पिछले 24 घंटे में सामने आए 23,285 नए मामले, 117 मौतें
Fri, 12 Mar 2021 09:58 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 12 Mar 2021 09:58 AM IST
सार
- पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 23,285 नए मामले सामने आए
- 117 मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 1,58,306
- अब तक 2,61,64,920 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है
विज्ञापन
corona vaccine
- फोटो : जी पाल
विस्तार
देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है और जिस गति से देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, वो चिंताजनक हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 23,285 नए दैनिक मामले सामने आए। दैनिक मामलों में अब तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। 23,285 दैनिक मामले आने के बाद कोरोना के कुल मामले 1,13,08,846 हो गए हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 117 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ दिया है। वहीं गुरुवार को देश में कोरोना के 22,854 दैनिक मामले सामने आए थे, जबकि शुक्रवार को 23,285 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
India reports 23,285 new #COVID19 cases, 15,157 recoveries, and 117 deaths in the last 24 hours
विज्ञापन विज्ञापन
Total cases: 1,13,08,846
Total recoveries: 1,09,53,303
Active cases: 1,97,237
Death toll: 1,58,306
Total vaccination: 2,61,64,920 pic.twitter.com/S9878BAVe3 — ANI (@ANI) March 12, 2021
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 15,157 लोग इस वायरस से ठीक होकर अपने घर वापस लौटे हैं। कोरोना के दैनिक संक्रमित मामले, ठीक हुए मामलों से ज्यादा आ रहे हैं, जिसकी वजह से देश में सक्रिय मामलों के आंकड़ें बढ़ रहे हैं।
मौजूदा समय में देश में सक्रिय मामले की संख्या 1,97,237 है। यहां जानकारों को यह बात सता रही है कि अगर संक्रमण की यही दर रही तो जल्द ही सक्रिय मामलों की संख्या बहुत ज्यादा हो जाएगी। वहीं अब तक देश में 1,58,306 लोग कोरोना वायरस के आगे हार मान चुके हैं।
बता दें कि कई दिनों से लगातार कोरोना संक्रमण के मामले 18 हजार से अधिक आ रहे थे। मंगलवार को आई मामूली गिरावट के बाद एक बार फिर कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या 23,285 पहुंच गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 15,157 लोगों ने कोरोना वायरस को हराया है, जिसके बाद कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1,09,53,303 हो गई है।