फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covid 19 cases in India saw biggest spike for third consecutive day 6767 new infections reported in 24 hours

24 घंटे में भारत में सामने आए कोविड-19 के 6767 नए मामले, अबतक 3867 की मौत

Sun, 24 May 2020 03:26 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 24 May 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
covid 19 cases in India saw biggest spike for third consecutive day 6767 new infections reported in 24 hours
कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारत में रविवार को लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 6,767 नए मामले सामने आए। जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,31,868 हो गई है। वहीं मृतकों की संख्या 3,867 हो गई है।

विज्ञापन


मंत्रालय के बुलेटिन के अनुसार सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 73,560 हो गई है। जबकि 54,440 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। इस तरह अब तक लगभग 41.28 प्रतिशत रोगी ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस महामारी के पुष्ट मामलों की कुल संख्या में विदेशी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


शनिवार सुबह से अब तक दर्ज 147 मौतों में से महाराष्ट्र में 60, गुजरात में 27, दिल्ली में 23, मध्यप्रदेश में नौ, राजस्थान में सात, तमिलनाडु में पांच, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में चार, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में तीन, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, उत्तराखंड और झारखंड में एक-एक मौतें हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


3,867 मौतों में से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1,577 मौते हुई हैं। इसके अलावा गुजरात में 829, मध्यप्रदेश में 281, पश्चिम बंगाल में 269 और दिल्ली में 231 हुईं। राजस्थान में 160, उत्तर प्रदेश में 155, तमिलनाडु में 103 और आंध्र प्रदेश में 56 मौतें हुई हैं।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 की वजह से तेलंगाना में 49, कर्नाटक में 42, पंजाब में 39, जम्मू-कश्मीर में 21, हरियाणा में 11, बिहार में 11, ओडिशा में सात और केरल, झारखंड और असम  में चार-चार लोगों की मौत हुई। चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में तीन-तीन मौतें दर्ज की गई हैं, उत्तराखंड में वायरस से दो जबकि मेघालय में एक की मौत हुई है।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार भारत में कोरोना से हुई 70 प्रतिशत से अधिक मौतें उन मरीजों की हुई है जो पहले से किसी रोग से ग्रस्त थे। देश में सर्वाधिक पुष्ट मामले महाराष्ट्र में 47,190 हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 15,512, गुजरात में 13,664 और दिल्ली में 12,910 मामले हैं।

राजस्थान में 6,742, मध्य प्रदेश में 6,371 और उत्तर प्रदेश में 6,017 कोरोना वायरस के मामले हैं। संक्रमितों की संख्या पश्चिम बंगाल में 3,459, आंध्र प्रदेश में 2,757 और बिहार में 2,380 हो गई है। पंजाब में 2,045, कर्नाटक में 1,959, तेलंगाना में 1,813, जम्मू-कश्मीर में 1,569 और ओडिशा में 1,269 लोग वायरस से संक्रमित हैं। 

हरियाणा में 1,132, केरल में 795 कोरोना के मामले सामने आए हैं। इसके बाद झारखंड में 350 और असम में 329 मामले हैं। उत्तराखंड में 244, चंडीगढ़ में 225 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि छत्तीसगढ़ में 214 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। त्रिपुरा में 189 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि हिमाचल में 185 और गोवा में 55 मामले सामने आए हैं। 


लद्दाख में कोविड-19 के 49, अंडमान और निकोबार में 33 संक्रमित मरीज हैं। मणिपुर में 29 और पुड्डुचेरी में 26 मामले दर्ज किए गए हैं। मेघालय में 14 नए मामले हैं। दादर और नगर हवेली ने दो मामलों की सूचना दी है जबकि अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में एक-एक मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed