फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covid-19 cases coronavirus infection at hill stations in himachal pradesh uttrakhand Jammu-kashmir NE

Covid-19: डॉक्टरों की सलाह- हिल स्टेशनों में कोरोना संक्रमण अधिक, गर्मियों की छुट्टियों में बरतें सावधानी

Wed, 12 Apr 2023 06:03 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 12 Apr 2023 06:03 AM IST
सार

आंकड़ों की मानें तो हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड के अलावा पूर्वोत्तर राज्यों के कई जिलों में संक्रमण अधिक है। हिमाचल प्रदेश के छह और जम्मू कश्मीर के तीन जिलों में कोरोना का साप्ताहिक संक्रमण 11 से 28 फीसदी तक है। 

विज्ञापन
covid-19 cases coronavirus infection at hill stations in himachal pradesh uttrakhand Jammu-kashmir NE
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मियों की छुट्टियों में हर कोई हिल स्टेशन पर जाकर प्रकृति का आनंद लेना चाहता है। हालांकि इस बार इन जगहों पर कोरोना संक्रमण का प्रसार अधिक होने की वजह से दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में डॉक्टरों का कहना है कि छुट्टियों पर जाने के लिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन


आंकड़ों की मानें तो हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड के अलावा पूर्वोत्तर राज्यों के कई जिलों में संक्रमण अधिक है। हिमाचल प्रदेश के छह और जम्मू कश्मीर के तीन जिलों में कोरोना का साप्ताहिक संक्रमण 11 से 28 फीसदी तक है। इसी तरह उत्तराखंड के पांच जिलों में संक्रमण का प्रसार 40 फीसदी तक दर्ज किया गया है। केरल में बीते सप्ताह 11,296 नए कोविड मामले दर्ज किए गए। पिछले सप्ताह की तुलना में यह 2.4 गुना अधिक है। 4587 नए मामलों के साथ महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर हैं जहां 32 फीसदी की वृद्धि हुई है। दिल्ली में पिछले सप्ताह कोरोना मामलों में 94 फीसदी की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


पहाड़ों पर यह है स्थिति
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, कांगड़ा, ऊना, सोलन, सिरमौर और हमीरपुर में संक्रमण क्रमश: 13.28, 13.06, 13.14, 11.35, 22.71 और 28 फीसदी है। इसी तरह जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में 27.91, बांदीपुरा में 24.56 और श्रीनगर में 18.35 फीसदी सैंपल बीते सप्ताह में संक्रमित मिले हैं। उत्तराखंड के चमोली में सर्वाधिक 40 फीसदी सैंपल पॉजिटिव मिल रहे हैं। पिथौरागढ़ में 20, देहरादून में 13.91, अल्मोड़ा में 13.16 और चंपावत में 10.71 फीसदी संक्रमण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सक्रिय मरीजों की संख्या 37 हजार के पार
देश में कोरोना का संक्रमण आठ सप्ताह बाद भी कम नहीं हुआ है। बीते तीन से नौ अप्रैल के बीच देश में 36,250 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं, जबकि इससे पहले के सप्ताह में 20,293 लोग संक्रमित मिले थे। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते दिन कोरोना संक्रमण के चलते 5,676 नए केस सामने आए हैं। हालांकि बीते सोमवार को यह संख्या 5,880 थी। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 37,093 हो गई है।


सफल रही मॉकड्रिल, महामारी से लड़ने को तैयार अस्पताल
कोरोना महामारी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अस्पतालों में दो दिन की मॉकड्रिल सफल रही। मंगलवार को देश के 15 हजार से ज्यादा अस्पतालों ने मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया, जबकि सोमवार को 10 हजार अस्पताल शामिल हुए थे। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सभी राज्यों में मॉक ड्रिल सफल रही है। इस अभ्यास के बाद यह कहा जा सकता है कि महामारी से निपटने के लिए हमारे अस्पताल पूरी तरह तैयार हैं। दवाओं से लेकर ऑक्सीजन की आपूर्ति और बिस्तरों के अलावा वेंटिलेटर की तकनीकी खामियां भी दूर कर दी गई हैं। बीते वर्ष 27 दिसंबर को हुई मॉक-ड्रिल में करीब 15 फीसदी अस्पतालों में वेंटिलेटर की तकनीक परेशानियों से जुड़ी सूचनाएं मिली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed