फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 Bulletin 27 April 2020: All Updates And Big 5 News Of The Days On Coronavirus

Covid 19 Bulletin: क्या तीन मई के बाद जारी रहेगा लॉकडाउन, जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें

Mon, 27 Apr 2020 09:07 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Mon, 27 Apr 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
Covid 19 Bulletin 27 April 2020: All Updates And Big 5 News Of The Days On Coronavirus
मुंबई में बांद्रा रेलवे स्टेशन के बाहर एक महिला पुलिस कर्मी की वर्दी पर दवा छिड़कता एक स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI

घटिया रैपिड टेस्ट किट पर सरकार सख्त, चीनी कंपनियों से रद्द किया ऑर्डर

विज्ञापन

कोरोना वायरस की जांच के लिए चीन से मंगाई गई रैपिड टेस्ट किट में आने वाली खामियों के बाद केंद्र सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सटीक परिणाम नहीं मिलने की वजह से इसकी सप्लाई करने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में कई राज्य, ममता बनर्जी बोलीं- केंद्र के बयान विरोधाभासी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश में कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति पर चर्चा के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की। बैठक में उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। बैठक में कुछ राज्यों ने प्रधानमंत्री से लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पढ़ें पूरी खबर


दारुल उलूम: कोरोना टेस्ट कराने से नहीं टूटेगा रोजा, दे सकते हैं नाक-मुंह का सैंपल
दारुल उलूम ने कोरोना वायरस और रमजान के रोजे को लेकर एक बेहद अहम फतवा दिया है। इफ्ता विभाग के पैनल में शामिल मुफ्तियों ने कहा है कि रोजे की हालत में कोरोना टेस्ट कराने के लिए नाक या मुंह से सैंपल देना जायज है। इससे रोजा नहीं टूटेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर

कोरोना: हाईकोर्ट की सरकार को सलाह, समाचार पत्रों के बारे में चलताऊ बयान न दें
बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को सलाह दी है कि बिना विशेषज्ञों की राय के समाचार पत्रों से कोरोना का संक्रमण फैलने की आशंका जैसे चलताऊ बयान न दे। हाईकोर्ट की औरंगाबाद पीठ ने सोमवार को स्वत: संज्ञान के आधार पर एक याचिका की सुनवाई में यह बात कही।
यहां पढ़ें पूरी खबर

मुंबई: बांद्रा कब्रिस्तान में संक्रमितों के शव दफनाने पर रोक से कोर्ट का इनकार
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मुंबई में स्थिति ज्यादा खराब है क्योंकि कोरोना के सबसे अधिक मामले यहीं सामने आए हैं। बहरहाल बंबई उच्च न्यायालय ने कोरोना संक्रमित मरीजों के शव बांद्रा के कब्रिस्तान में दफनाने से रोक लगाने से इनकार कर दिया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed