Covid 19 Bulletin: 25 मई से उड़ान भरने को तैयार विमान, दिनभर की पांच बड़ी खबरें
लगभग दो महीने के बाद कल से घेरलू उड़ाने शुरू होने जा रही हैं। कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पंतजलि ने दावा किया है आयुर्वेदिक दवाओं से कोरोना के मरीज ठीक हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 6,767 नए मामले सामने आए हैं और 147 लोगों की मौत हुई है। देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,31,868 हो गई है। जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कल से शुरू होगी यात्री विमान सेवा, जानें किस राज्य में क्या होंगे नियम
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में जारी लॉकडाउन के बीच अब यात्री विमान सेवा शुरू होने जा रही है। सोमवार 25 मई को यह सेवा शुरू हो जाएगी। इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। यात्रियों के लिए इन निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
पढ़ें पूरी खबर
तब्लीगी जमात की घटना पर बोले हर्षवर्धन, बार-बार चर्चा करने से दुख होता है लेकिन इससे मामले बढ़े
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्वषर्धन ने कहा है कि देश में लॉकडाउन सही समय पर लगाया गया था और इसके सराकात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से जंग में भारत की स्थिति बाकी देशों की तुलना में काफी बेहतर है।
पढ़ें पूरी खबर
कोरोना संक्रमित को लेकर दो घंटे धूप में खड़ी रही एंबुलेंस, पीड़ित ने तड़पकर तोड़ा दम
नगराम में मुंबई से आए बुखार पीड़ित प्रवासी की रविवार सुबह क्वारंटीन सेंटर में हालत बिगड़ गई। एंबुलेंस से उसे पहले नजदीकी सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे बलरामपुर रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस उसे लेकर बलरामपुर अस्पताल गई। यहां पर स्टॉफ ने उसे कोरोना संदिग्ध मानकर एंबुलेंस से नीचे ही नहीं उतारा। दो घंटे तक एंबुलेंस में पड़ा तड़पता रहा और उसकी मौत हो गई।
पढ़ें पूरी खबर
भारत के पास 10 लाख कोरोना मरीजों के इलाज के लिए मौजूद है बुनियादी ढांचा
केंद्र सरकार का कहना है कि उसके पास देश में 10 लाख कोविड-19 मरीजों (समर्पित अस्पताल) का इलाज करने के लिए पर्याप्त बुनियादी ढांचा मौजूद है। राज्य सरकारों की मदद से दो महीने के लॉकडाउन के अंदर इस उपलब्धि को हासिल किया गया है।
पढ़ें पूरी खबर
सावधान! कोरोना के इलाज के लिए प्लाज्मा देने के नाम पर हो रही ठगी
कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के लिए एंटीबॉडी की मौजूदगी वाला ब्लड प्लाज्मा लेने की ऑनलाइन कोशिश आपको महंगी पड़ सकती है। पुलिस ने शनिवार को कहा कि साइबर ठगों के गिरोह कोरोना संक्रमण से उबर चुके मरीजों का प्लाज्मा बेचने के ऑफर देकर लोगों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर