फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 Bulletin 20 April 2020: All Updates And Big 5 News Of The Days On Coronavirus

Covid 19 Bulletin: मुंबई में 53 पत्रकार कोरोना से संक्रमित, जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें

Mon, 20 Apr 2020 10:18 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 20 Apr 2020 10:18 PM IST
सार

कोरोना वायरस का कहर दुनिया के साथ-साथ भारत में भी बढ़ता जा रहा है। अभी तक इस खतरनाक वायरस की वैक्सीन तैयार नहीं हो पाई है। इस कारण सरकार द्वारा लोगों को इस वायरस से बचने के लिए लॉकडाउन और सामाजिक दूरी का पालन करने का निर्देश दिया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17,656 हो गई हैं और इस खतरनाक वायरस से अबतक 559 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें देश में कोरोना से जुड़ी 20 अप्रैल 2020 की पांच बड़ी खबरें...
 

विज्ञापन
Covid 19 Bulletin 20 April 2020: All Updates And Big 5 News Of The Days On Coronavirus
coronavirus - फोटो : PTI

विस्तार

देश के 59 जिलों में पिछले 14 दिनों से एक भी केस नहीं आया सामने

विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस को लेकर सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पुडुचेरी के माहे, कर्नाटक के कडागू और उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में पिछले 28 दिनों से एक भी केस सामने नहीं आया है। 14 दिनों में जिन जिलों से एक भी केस सामने नहीं आया है, उनकी संख्या बढ़कर 59 हो गई है।
पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन


मुंबई में 53 पत्रकार कोरोना से संक्रमित
मुंबई में सोमवार को 53 पत्रकार कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी पत्रकारों को आइसोलेशन में रखा गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने इस बात की जानकारी दी। फील्ड में काम कर रहे फोटोग्राफरों, वीडियो पत्रकारों और रिपोर्टर्स सहित फील्ड से रिपोर्टिंग करने वाले 171 पत्रकारों के नमूने एकत्र किए गए थे और उनकी जांच की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर 


भारत में कोरोना के 80 फीसदी मामलों में नहीं दिखे संक्रमण के लक्षण
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर गंगाखेड़कर ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए हर संभव प्रयास जारी है। लेकिन चिंता की बात यह है कि अब तक सामने आए पॉजिटिव मामलों में से 80 फीसदी मामले ऐसे हैं, जिनमें कोई संक्रमण के लक्षण नहीं दिखाई दिए।
पढ़ें पूरी खबर  

मणिपुर हुआ कोरोना संक्रमण से मुक्त
गोवा के बाद अब मणिपुर कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने यह जानकारी ट्वीट करके दी। उन्होंने कहा, 'मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि अब मणिपुर कोरोना से मुक्त हो गया है। सभी मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है राज्य में वायरस का कोई नया मामला भी सामने नहीं आया है।'
पढ़ें पूरी खबर  

वैक्सीन, दवा ट्रायल के लिए राष्ट्रीय स्तर पर टास्क फोर्स गठित
कोरोना वायरस की वैक्सीन और दवा ट्रायल पर काम में तेजी लाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है। नीति आयोग व भारत सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार की निगरानी में गठित टास्क फोर्स में आयुष, आईसीएमआर, विज्ञान विभाग, बायोतकनीकी, औषधि नियामक के अधिकारी सदस्य हैं। 
पढ़ें पूरी खबर  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed