फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus after goa manipur fully recovered from covid 19 CM Biren Singh says state is now free from virus

खुशखबर: गोवा के बाद अब मणिपुर हुआ कोरोना संक्रमण से मुक्त

Mon, 20 Apr 2020 11:02 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 20 Apr 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
coronavirus after goa manipur fully recovered from covid 19 CM Biren Singh says state is now free from virus
मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

इस समय जहां देश कोरोना के खिलाफ युद्धस्तर पर लड़ाई लड़ रहा है ऐसे में दो राज्यों से राहत भरी खबर आई है। गोवा के बाद अब मणिपुर कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने यह जानकारी ट्वीट करके दी। उन्होंने कहा, 'मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि अब मणिपुर कोरोना से मुक्त हो गया है। सभी मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है राज्य में वायरस का कोई नया मामला भी सामने नहीं आया है।'

विज्ञापन


राज्य में कोरोना संक्रमण की चपेट में थे दो लोग
मणिपुर में कोरोना संक्रमण के दो मामले सामने आए थे। दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद राज्य कोरोना से मुक्त हो गया है। राज्य की पहली संक्रमित मरीज 23 साल की महिला थी, जो ब्रिटेन से लौटी थी। वहीं 65 साल का दूसरा मरीज दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात में शामिल होने के बाद वायरस की चपेट में आया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण से मुक्त होने वाला पहला राज्य बना गोवा
गोवा में कोरोना वायरस से संक्रमित सभी सात मरीज ठीक हो चुके हैं और सभी को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इसके साथ अब गोवा में कोरोना का कोई सक्रिय मरीज नहीं है मतलब गोवा कोरोना से मुक्त हो गया है। राणे ने कहा कि सातों मामलों में अंतिम मरीज तीन अप्रैल को सामने आया था। सभी का इलाज किया गया और रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।


राणे ने ट्वीट कर कहा था, हमें यह घोषणा करते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है कि गोवा में अब कोरोना वायरस संक्रमण को सक्रिय मामलों की संख्या शून्य हो गई है।' उन्होंने कहा, 'अब जबकि राज्य में कोरोना का एक भी एक्टिव मामला नहीं है, यह हमारी जिम्मेदारी है कि लॉकडाउन का पालन करते रहें, सामाजिक दूरी बनाए रखें, जांच की दायरा बढ़ाएं और केंद्र व राज्य सरकार द्वारी जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। ' राणे ने चिकित्सकों को धन्यवाद कहा कि उन्होंने ऐसे समय में आगे आकर राज्य में कोरोना के प्रसार को रोकने में सफलता पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed