{"_id":"5e9ce9c18ebc3e6fc84930b8","slug":"covid-19-outbreak-govt-sets-up-national-vaccine-task-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19 : वैक्सीन, दवा ट्रायल के लिए राष्ट्रीय स्तर पर टास्क फोर्स गठित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid-19 : वैक्सीन, दवा ट्रायल के लिए राष्ट्रीय स्तर पर टास्क फोर्स गठित
Mon, 20 Apr 2020 05:46 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 20 Apr 2020 05:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की वैक्सीन और दवा ट्रायल पर काम में तेजी लाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है। नीति आयोग व भारत सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार की निगरानी में गठित टास्क फोर्स में आयुष, आईसीएमआर, विज्ञान विभाग, बायोतकनीकी, औषधि नियामक के अधिकारी सदस्य हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव कुमार अग्रवाल ने रविवार को बताया, वैक्सीन बनाने के लिए बायोतकनीकी विभाग को केंद्रीय एजेंसी बनाया गया है। यह एजेंसी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रयासों का अध्ययन करने के साथ साथ भारतीय संसाधनों का आंकलन करते हुए वैक्सीन बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
टास्क फोर्स के एक सदस्य ने बताया, कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में 70 अलग अलग वैज्ञानिकों के समूह वैक्सीन खोज में जुटे हैं। इनमें से पांच समूह ऐसे हैं जो पशु परीक्षण को सफल कर चुके हैं।
विज्ञापन
अब यह वैक्सीन का मानव ट्रायल शुरू करने जा रहे हैं। मई माह से छह महीने का ट्रायल शुरू होगा। इनमें से जो भी सफल होगा, उसका फायदा भारत को भी मिलेगा। करीब 500 मरीजों पर इसका ट्रायल किया जा सकता है।
उधर भारत में भी कोरोना वायरस पर दवाओं का ट्रायल शुरू हो चुका है। पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉयरोलॉजी की टीम ने कोरोना वायरस की कई प्रतिकृति तैयार कर दवाओं का परीक्षण शुरू कर दिया है।