फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covid 19: health ministry and ICMR press conference on corona virus 20 April

देश में कोविड-19 मरीजों की संख्या दोगुनी होने की दर में राष्ट्रीय स्तर पर सुधार : स्वास्थ्य मंत्रालय

Mon, 20 Apr 2020 05:08 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 20 Apr 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
covid 19: health ministry and ICMR press conference on corona virus 20 April
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल - फोटो : ANI
देश में कोरोना वायरस को लेकर दैनिक संवाददाता सम्मेलन में सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय, कृषि मंत्रालय, गृह मंत्रालय और आईसीएमआर ने इससे जुड़े नए तथ्य और आंकड़े सामने रखे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1553 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 36 लोगों की मौत हुई। देश में अब तक 17,262 कुल मामले हो चुके हैं। हालांकि इस बीच अच्छी खबर यह रही कि देश के कई जिले अब कोरोना मुक्त हो गए हैं। मगर चिंता की बात यह है कि अब तक सामने आए संक्रमितों में से 80 फीसदी मामले ऐसे हैं, जिनमें कोई लक्षण नहीं दिखाई दिए। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़कर 2546 (14.75 प्रतिशत) हो गयी है।
विज्ञापन


अच्छी खबर : 28 दिनों में कोई केस नहीं 
  • पुडुचेरी के माहे, कर्नाटक के कडागू और उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में पिछले 28 दिनों से एक भी केस सामने नहीं आया है। 
  • 14 दिनों में जिन जिलों से एक भी केस सामने नहीं आया है, उनकी संख्या बढ़कर 59 हो गई है।
  • राजस्थान में डूंगरपुर और पाली, गुजरात में जामनगर और मोरबी तथा उत्तरी गोवा जिलों में पिछले 14 दिन से संक्रमण के किसी मामले की पुष्टि नहीं हुई है।
  • विज्ञापन
  • गोवा तो अब पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो चुका है। 

3.5 की बजाय 7.5 दिन में डबल हो रहे केस
  • 19 अप्रैल के बाद से 18 राज्यों में कोरोना वायरस के डबलिंग रेट बढ़े हैं। 
  • पहले 3.2 दिनों में वायरस के मरीज दोगुने हो रहे थे अब यह बढ़कर 7.5 हो गया है। 
  • दिल्ली में (8.5 दिन), कर्नाटक (9.2 दिन), तेलंगाना (9.4 दिन), आंध्र प्रदेश (10.6 दिन), जम्मू कश्मीर (11.5 दिन), छत्तीसगढ़ (13.3 दिन), तमिलनाडु (14 दिन) और बिहार (16.4 दिन) में मामले दोगुने हुए हैं। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अंडमान निकोबार द्वीप समूह (20.1 दिन), हरियाणा (21 दिन) , हिमाचल प्रदेश (24.5 दिन), चंडीगढ़ (25.4 दिन), असम (25.8 दिन) उत्तराखंड (26.6 दिन) और लद्दाख (26.6 दिन) शामिल हैं। जबकि मरीजों की संख्या दोगुनी होने की दर ओडिशा में 39.8 दिन और केरल में 72.2 दिन पर पहुंच गई है।
  • इस बीमारी की अभी तक कोई दवा नहीं बनी है। इसकी एक ही वैक्सीन है-सोशल डिस्टेंसिंग


80 फीसदी मामलों में कोई लक्षण नहीं 
  • कोरोना वायरस के 100 मरीजों में से 80 प्रतिशत में लक्षण नजर नहीं आते या बेहद मामूली लक्षण दिखते हैं। यह चिंताजनक है।
  • एंटी बॉडी टेस्ट कितनी शक्तिशाली होगी, इसका अभी तक पता नहीं चला है 
  • इसका इस्तेमाल निगरानी के लिए किया जा सकता है, लेकिन इससे बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है
  • अगर थोड़ा बहुत संख्या में कमी भी आती है, इससे बहुत ज्यादा सफलता मिलती नहीं दिख रही।
  • पश्चिम बंगाल में कुछ टेस्ट ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। ऐसी शिकायतें मिली हैं। हमें यह ध्यान रखना है कि ये पीजीआई किट अमेरिकी लैब से मान्य है
  • मगर हमें यह ध्यान रखना होगा कि इन किट को 20 डिग्री से कम तापमान में रखना होगा। ऐसा नहीं करने से दिक्कत होगी। 
  • पीसीआर की रिपोर्ट पहले आ जाती है जबकि एंटी बॉडी का परिणाम आने में 15 दिन लग जाते हैं।  
  • आरपीटीसीआर टेस्ट जब पॉजिटिव आती है, जब व्यक्ति में संक्रमण के लक्षण दिखने लगते हैं। मगर व्यक्ति में लक्षण दिखने में भी समय लगता है। 
  • यह नई बीमारी है और इसे समझने की जरूरत है क्योंकि कुछ टेस्ट की भी अपनी सीमाएं हैं।
  • गाइड लाइन बदलने के सवाल पर आईसीएमआर ने कहा कि अगर लक्षण नहीं दिखेंगे तो टेस्ट के पॉजिटिव आने की भी संभावना काफी कम होगी। इसलिए सभी का टेस्ट करना अभी शायद सही नहीं होगा।
पत्रकार भी रखें ख्याल 
  • मुंबई में कई पत्रकारों के संक्रमित होने पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जवाब दिया
  • संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारों को भी ग्राउंड में जाने से पहले तमाम सुरक्षा के उपाय अपनाएं।

निर्देशों के उल्लंघन पर केंद्र ने केरल को लिखा पत्र
  • लॉकडाउन को प्रभावी तरीके पर निगरानी रख रहा है। जहां उल्लंघन हो रहा है, वहां राज्यों से मिलकर उचित कार्रवाई की जा रही है। \
  • सभी राज्यों को पत्र लिखकर लॉकडाउन के दिशानिर्देशों को सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है
  • गृह मंत्रालय ने यह भी कहा है कि वे लॉकडाउन को सख्त कर सकते हैं लेकिन ढील नहीं दे सकते
  • कोलकाता, हावड़ा, कालिमपोंग में हालात ज्यादा खराब हैं। 
  • कुछ राज्यों ने उन गतिविधियों को भी इजाजत दी गई थी, जिनकी गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों में अनुमति नहीं दी गई है। 
  • गृह मंत्रालय ने केरल सरकार को कल पत्र लिखकर दिशानिर्देशों में किए गए बदलावों पर चिंता जाहिर की है। 
  • केरल में कुछ ऐसी गतिविधियों की भी अनुमति दे दी गई थी, जो मंत्रालय के निर्देशों का उल्लंघन करती हैं। 
  • कुछ जिलों में कोविड19 की स्थिति गंभीर होती जा रही है। चार राज्यों में केंद्र सरकार की टीम पहुंच गई है। इनमें आपदा प्रबंधन समेत कई सीनियर अधिकारी शामिल हैं। 
  • आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत दिशानिर्देशों को तैयार किया गया है।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय 
  • लॉकडाउन से उबरते हुए बुआई का क्षेत्रफल काफी बढत्रा है। पिछले साल की तुलना में इस बार 36 फीसदी ज्यादा बुआई हुई है। 
  • इस साल खासतौर से धान की बुआई ज्यादा हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed