फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 Bulletin 19 May 2020 All Updates And Big 5 News Of The Days On Coronavirus

Covid 19 Bulletin: विदेशों से लौटने वाले जानबूझकर छिपा रहे बीमारी, जानिए दिनभर की पांच बड़ी खबरें

Tue, 19 May 2020 11:14 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 19 May 2020 11:14 PM IST
सार

पूरी दुनिया के साथ भारत भी अब कोरोना के साथ जीने की तैयारी कर रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने प्रवासियों के लिए राहत भरी खबर सुनाई है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत बाकी देशों के मुकाबले बेहतर स्थिति में है। कोरोना वायरस कैसे पैदा हुआ इस सवाल को पूछने वाले देशों में अब भारत का नाम भी जुड़ गया है और देश में कई राज्यों ने परिवहन शुरू करने की अनुमति दे दी है। जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Covid 19 Bulletin 19 May 2020 All Updates And Big 5 News Of The Days On Coronavirus
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

एक जून से चलाई जाएंगी 200 नॉन एसी ट्रेन, जल्द शुरू होगी बुकिंग 

विज्ञापन

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बड़ी राहत का एलान करते हुए घोषणा की है कि भारतीय रेलवे एक जून से टाइम टेबल के हिसाब से प्रतिदिन 200 नॉन एसी ट्रेन चलाएगा। उन्होंने कहा कि इन ट्रेनों के लिए ऑनलाइन बुकिंग जल्दी ही शुरू की जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

कोरोना से दुनिया में एक लाख आबादी पर 4.1 मौत, भारत में यह आंकड़ा 0.2

पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस से जूझने में लगी हुई है। भारत भी इस जानलेवा वायरस से मुकाबले के लिए अपना सबकुछ झोंकने में लगा हुआ है और इस कड़ी मेहनत का फल भी हमें दिख रहा है। कोरोना से होने वाली मौत के आंकड़ों की तुलना करें तो दुनिया के मुकाबले हम कहीं बेहतर स्थिति में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर

डब्लूएचए में भारत ने भी उठाई चीन में कोरोना वायरस के जन्म की जांच की मांग

कोरोना वायरस कैसे पैदा हुआ इस सवाल को पूछने वाले देशों में अब भारत भी शामिल हो गया है। दरअसल सोमवार को भारत, विश्व स्वास्थ्य संगठन के लगभग 120 देशों वाले उस सम्मेलन में शामिल हुआ, जिसमें कोरोना वायरस के सोर्स की जांच पर जोर दिया गया।
पढ़ें पूरी खबर

Lockdown 4.0: कर्नाटक व केरल में सार्वजनिक परिवहन को अनुमति, बंगाल में रात का कर्फ्यू नहीं

लॉकडाउन-4 लागू होने के बाद राज्यों ने केंद्र के निर्देशों और संक्रमण की स्थिति देखते हुए रियायत देने की शुरुआत कर दी है। कर्नाटक में सरकारी और निजी बस तथा उपनगरीय ट्रेन शुरू हो जाएंगी लेकिन गुजरात, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु से आने वालों पर 31 मई तक पाबंदी रहेगी।
पढ़ें पूरी खबर

विदेशों से लौटने वाले कई भारतीय जानबूझकर छिपा रहे बीमारी, बढ़ी केरल की मुश्किलें 

पूरे देश की तरह केरल भी कोरोना वायरस से लड़ने में लगा हुआ है। मगर विदेशों से आ रहे प्रवासी भारतीयों ने इस राज्य की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार को भी 12 नए मामले सामने आए और ये सभी विदेशों से लौटकर आने वाले लोग हैं।
पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed