{"_id":"5ec32afc8ebc3e90b0146a21","slug":"after-covid-19-lockdown-4-0-started-in-india-state-government-made-their-rules-and-regulations","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lockdown 4.0: कर्नाटक व केरल में सार्वजनिक परिवहन को अनुमति, बंगाल में रात का कर्फ्यू नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Lockdown 4.0: कर्नाटक व केरल में सार्वजनिक परिवहन को अनुमति, बंगाल में रात का कर्फ्यू नहीं
Tue, 19 May 2020 06:11 AM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता/बंगलूरू/तिरुअनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता/बंगलूरू/तिरुअनंतपुरम
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 19 May 2020 06:11 AM IST
विज्ञापन
lockdown people in chandigarh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन-4 लागू होने के बाद राज्यों ने केंद्र के निर्देशों और संक्रमण की स्थिति देखते हुए रियायत देने की शुरुआत कर दी है। कर्नाटक में सरकारी और निजी बस तथा उपनगरीय ट्रेन शुरू हो जाएंगी लेकिन गुजरात, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु से आने वालों पर 31 मई तक पाबंदी रहेगी। वहीं, केरल में भी सार्वजनिक परिवहन को अनुमति दी गई है। दूसरी ओर पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा है कि राज्य में रात का कर्फ्यू नहीं लागू होगा।
विज्ञापन
कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा, कंटेनमेंट जोन के अलावा अन्य क्षेत्रों में परिवहन सेवा के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियां शुरू हो सकेंगी। हालांकि रविवार पूरे राज्य में लॉकडाउन रहेगा। होम क्वारंटीन का सख्ती से पालन करना होगा। गौरतलब है कि केंद्रीय गृहमंत्रालय ने लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया है। इसमें रियायतें देने का अधिकार राज्यों को लेना है। इसके तहत केरल के परिवहन मंत्री एके श्रीधरन ने कहा, जिले के अंदर और अंतर-जनपदीय परिवहन सेवा शुरू हो सकेगी। हालांकि इस दौरान हॉटस्पॉट पर सेवा नहीं बहाल होगी। शराब होम डिलिवरी से ही मिलेगी।
विज्ञापन
बंगाल में 27 से फेरीवालों को अनुमति
बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने लॉकडाउन 31 तक बढ़ा दिया लेकिन कहा कि रात का कर्फ्यू नहीं लागू होगा। उन्होंने लोगों से शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक घर से न निकलने का आग्रह किया। उन्होंने बताया, संक्रमण के हिसाब से कंटेनमेंट जोन को तीन हिस्सों- जोन ए (प्रभावित), बी (बफर) जोन सी (क्लीन) में बांटा जाएगा। जोन ए के अलावा 21 मई से बड़ी दुकानें, सैलून और ब्यूटी पार्लर खुलेंगे। सरकारी और निजी दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ रोटेशन पर काम होगा। 27 मई से फुटपाथी दुकानों और हाकरों को भी ऑड-इवन के हिसाब से खोला जाएगा।
विज्ञापन
पांडिचेरी में आज से खुलेगी शराब दुकानें
पांडिचेरी ने लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाया है। हालांकि मंगलवार से शराब की दुकानें की खुल सकेंगी। इसके अलावा अंतरराज्यीय बसें भी शुरू हो सकेंगी। वहीं, दुकानें, हॉस्टल अब शाम पांच बजे की जगह सात बजे तक खुल सकेंगी।
भुवनेश्वर-कटक में रात का कर्फ्यू
ओडिशा सरकार ने भुवनेश्वर और कटक में रात का कर्फ्यू लगाया है। सोमवार रात से लागू आदेश के तहत ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में शाम सात से सुबह सात बजे तक कर्फ्यू रहेगा। सिर्फ जरूरी सुविधाओं को ही छूट रहेगी।