फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 Bulletin 15 April 2020: All Updates And Big 5 News Of The Days On Coronavirus

Covid 19 Bulletin: लॉकडाउन में 20 अप्रैल से मिलेगी कुछ छूट, जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें

Wed, 15 Apr 2020 10:16 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 15 Apr 2020 10:16 PM IST
सार

तमाम प्रयासों के बावजूद देश में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरे भारत में संक्रमितों की कुल संख्या 12 हजार के करीब पहुंच चुकी है जबकि मृतकों की संख्या भी 392 तक पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में 1076 मामले सामने आए और 38 लोगों की मौत हो गई। हालांकि लॉकडाउन के दूसरे चरण में केंद्र सरकार ने कुछ क्षेत्रों में 20 अप्रैल से छूट देने का फैसला भी किया है। आइए जानें दिन भर की पांच बड़ी खबरें। 
 

विज्ञापन
Covid 19 Bulletin 15 April 2020: All Updates And Big 5 News Of The Days On Coronavirus
लॉकडाउन के बीच स्कूटी पर ही पूरे परिवार को ले निकला - फोटो : PTI

विस्तार

20 अप्रैल से मिलेगी कुछ छूट

विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने संशोधित नए दिशा-निर्देश जारी कर कुछ क्षेत्रों में 20 अप्रैल से छूट देने की बात कही है। कृषि कार्यों, हाईवे पर ढाबों, इलेक्ट्रिशियन, आईटी सेवाओं, ई कॉमर्स कंपनियों को छूट मिल सकती है। इसके अलावा जरूरी सामान, किराना और मांस मछली की दुकानों को भी छूट दी गई है। 
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


चमगादड़ों से इंसानों में संक्रमण बेहद दुर्लभ
आईसीएमआर ने बताया कि चमगादड़ से इंसान में इस तरह वायरस आने की घटना बहुत दुर्लभ है। ऐसा 1000 साल में एक बार होता है। चीन में हुए शोध के अनुसार, यह पाया गया कि कोरोना वायरस चमगादड़ों में उत्पन्न हुआ, फिर यह पैंगोलिन तक पहुंच गया होगा और इसके बाद पैंगोलिन से होते हुए यह वायरस मनुष्यों में पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर


रेलवे को 600 करोड़ का घाटा
लॉकडाउन की वजह से रेलवे को 39 लाख टिकटों को रद्द करना पड़ रहा है। इस वजह से भारतीय रेल को करीब 600 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। ये 39 लाख टिकटें 15 अप्रैल से 3 मई के बीच यात्रा के लिए बुक की गई थी। 
पढ़ें पूरी खबर

सुरक्षा बलों ने बना डाले लाखों पीपीई सूट
भारत के सुरक्षा बलों ने दिग्गज कंपनियों को टक्कर देते हुए अब तक लाखों मास्क व पीपीई सूट बना डाले हैं। सेना, अर्धसैनिक बलों और कई राज्यों की पुलिस ने 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान करीब 15 लाख से अधिक मास्क और पीपीई सूट तैयार किए हैं। इन्हें जवानों को मुहैया कराने के अलावा आम लोगों में भी वितरित किया गया है। इनमें 11 लाख मास्क और 4 लाख प्रोटेक्शन सूट हैं।
पढ़ें पूरी खबर

सूरत में फिर बाहर निकले मजदूर 
गुजरात के सूरत शहर में लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी प्रवासी मजदूर लॉकडाउन का उल्लंघन कर बाहर सड़कों पर निकल आए। करीब 300 प्रवासी मजदूरों की शिकायत थी कि उन्हें जो खाना मिल रहा है, वह बेस्वाद है। 
पढ़ें पूरी खबर
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed