फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID-19: Air India operate cargo flights to Shanghai, Hong Kong to get medical supplies,plans operate special flights to London to release foreigners

कोरोना: विदेशियों को लंदन तक छोड़ेगी एयर इंडिया, मेडिकल आपूर्ति लेने हांगकांग और चीन भी जाएगा विमान

Thu, 02 Apr 2020 06:50 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 02 Apr 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
COVID-19: Air India operate cargo flights to Shanghai, Hong Kong to get medical supplies,plans operate special flights to London to release foreigners
Rajiv Bansal - फोटो : ANI

एयर इंडिया कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन (बंद) के बीच देश में फंसे विदेशियों को उनके देश भेजने के उद्देश्य से, चार से सात अप्रैल के बीच लंदन तक विशेष उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही है।

विज्ञापन


भारत में 21 दिन के लिए किया गया लॉकडाउन 14 अप्रैल तक है और इस अवधि के लिए सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, विमानन नियामक डीजीसीए की अनुमति से इस अवधि के दौरान मालवाहक विमान और अन्य विमान उड़ान भर सकते हैं।
विज्ञापन


एयर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय परिवाहक चार अप्रैल से सात अप्रैल के बीच दिल्ली-लंदन मार्ग पर चार उड़ानें संचालित करेगा। अधिकारियों ने बताया कि पांच अप्रैल से सात अप्रैल के बीच मुंबई-लंदन मार्ग पर भी विमान उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को सोमवार को लिखे पत्र में एक एयरलाइन पायलट संघ ने आरोप लगाया था कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच भारतीयों को विदेश से लाने या विदेशियों को उनके देश छोड़ने के लिए चलाई जा रही उड़ानों पर एयर इंडिया के क्रू सदस्यों को जो सुरक्षा उपकरण मुहैया कराए जा रहे हैं उनकी गुणवत्ता अच्छी नहीं है।

मेडिकल आपूर्ति लेने हांग कांग और चीन जाएगी एयर इंडिया

एयर इंडिया को भारतीय और चीनी अधिकारियों से शंघाई और हांग कांग से मेडिकल आपूर्ति लाने के लिए कार्गों उड़ानें संचालित करने की मंजूरी मिल गई है। एयर इंडिया के सीएमडी राजीव बंसल ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है। 

सीएमडी ने कहा कि हमने चीन के अधिकारियों से दो गंतव्यों शंघाई और हांग कांग से दिल्ली के लिए मालवाही संचालन शुरू करने के लिए आवेदन किया है। इसके लिए उन्होंने हमें मंजूरी दे दी है। बंसल ने कहा कि चीन से आने वाला माल मेडिकल आपूर्ति होगा। इसमें पीपीई जैसे सुरक्षा किट शामिल है। 

उन्होंने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि एक घंटे पहले, हमें दिल्ली से शंघाई के लिए दो तारीखों चार अप्रैल और छह अप्रैल को मालवाही संचालन शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। बंसल ने कहा कि हमने बाद की तारीखों छह, सात, आठ और नौ के लिए भी आवेदन किया है। हम आशा करते है कि इसके लिए हमें एक दिन के भीतर स्वीकृती मिल सकती है। 

सीएमडी ने कहा कि एयर इंडिया को कार्गो उड़ान संचालन को हांग कांग ले जाने की मंजूरी भी मिल गई है। बंसल ने कहा कि हांग कांग के लिए स्वीकृतियां जल्दी ही आ गई। हमारे पास पहले से ही दिल्ली और हांग कांग के बीच कार्गो उड़ान संचालन शुरू करने की मंजूरी है।

बंसल ने कहा कि उनके पास व्यापारियों का एक समूह है और उन्हें शंघाई और हांग कांग के लिए उड़ानों के बारे में सूचित किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इन उड़ानों पर अपनी खेप बुक करने के लिए कहा गया है। एयर इंडिया के सीएमडी ने यह भी कहा कि एयरलाइन ने पायलटों को जनवरी के उड़ान भत्ते भी जारी किए हैं।

सीएमडी ने कहा कि हम अपने केबिन क्रू और ग्राउंड स्टाफ को सभी आवश्यक चीजें जैसे सैनिटाइजर, दस्तानें, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण प्रदान कर रहे हैं। हमारे केबिन क्रू को उड़ानों के बाद खुद को एकांतवास में करने की सलाह दी गई है। 

कोरोना वायरस : एयर इंडिया ने 200 अस्थायी कर्मचारियों के अनुबंध निलंबित किए

वही, एयर इंडिया ने गुरुवार को अपने करीब 200 अस्थायी कर्मचारियों के अनुबंध निलंबित कर दिए जिनमें कुछ पायलट भी हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद इन कर्मियों को दोबारा नियुक्त किया गया था। कोरोना वायरस की वजह से देशव्यापी बंद के मद्देनजर देश में 14 अप्रैल तक सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी विमानों का संचालन बंद है जिससे एयरलाइन के राजस्व में पिछले कुछ सप्ताह में बड़ी गिरावट आई है। इसे देखते हुए एयरलाइन ने कुछ पायलटों समेत 200 कर्मियों के अनुबंध निलंबित कर दिए गए हैं जिन्हें सेवानिवृत्त होने के बाद फिर से नियुक्त किया गया था।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गुरुवार तक देश में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या 50 तक पहुंच गई जबकि कुल 1,965 लोग संक्रमित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed