{"_id":"5e808c068ebc3e76864854cb","slug":"covid-19-ai-pilots-union-asks-dgca-to-temporarily-suspend-pre-flight-and-post-flight-alcohol-tests","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: एयर इंडिया पायलट संघ के अनुरोध पर डीजीसीए ने अल्कोहल परीक्षण को निलंबित किया, संक्रमण का था खतरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: एयर इंडिया पायलट संघ के अनुरोध पर डीजीसीए ने अल्कोहल परीक्षण को निलंबित किया, संक्रमण का था खतरा
Sun, 29 Mar 2020 05:22 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 29 Mar 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया का विमान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमान नियामक एजेंसी डीजीसीए ने रविवार को कहा कि वह पायलटों सहित सभी विमानन कर्मियों के शराब के सेवन का पता लगाने के लिए की जाने वाली सांस की जांच (अल्कोहल जांच) को स्थगित कर रहा है। यह फैसला एयर इंडिया पायलट संघ द्वारा की गई गुजारिश पर किया गया है जिसने पत्र लिखकर डीजीसीए से कहा था कि इस जांच से कोरोना वायरस का संक्रमण का खतरा है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस को लेकर उत्पन्न हुई स्थितियों के कारण और दिल्ली तथा केरल हाईकोर्ट द्वारा जारी किए गए निर्देशों को देखते हुए डीजीसीए ने एक आदेश में कहा कि वह अगले आदेश तक सभी हवाई अड्डों पर सभी विमानन कर्मियों के लिए सांस-विश्लेषक परीक्षण अस्थायी रूप से निलंबित कर रहा है।
विज्ञापन
डीजीसीए ने कहा कि लेकिन ड्यूटी के लिए रिपोर्टिंग करने वाले प्रत्येक विमानन कर्मी को इस तथ्य के संबंध में एक उपक्रम प्रस्तुत करना आवश्यक है कि उसने शराब का सेवन किया है या नहीं।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि स्पाईसजेट ने रविवार को कहा कि उसका एक पायलट कोरोना वायरस से संक्रमित है, इसके बाद एयर इंडिया पायलट संघ ने विमानन नियामक डीजीसीए से गुजारिश की कि वह 'सांस विश्लेषक' (बीए) परीक्षण को अस्थायी रूप से निलंबित करें क्योंकि इससे संक्रमण फैल सकता है।
स्पाइसजेट पायलट के मामले का उल्लेख करते हुए, इंडियन कमर्शियल पायलट एसोसिएशन (आईसीपीए) द्वारा एक पत्र में कहा गया था कि इन परिस्थितियों में बीए टेस्ट जारी रखना बेहद खतरनाक है क्योंकि परीक्षण के लिए मशीन समान रहती है और संक्रमित पायलटों की सांस लेने से उत्पन्न हुई बूंदे स्वस्थ पायलटों को भी संक्रमित कर सकती हैं।
बीए टेस्ट में अल्कोहल की मात्रा को जांचने के लिए मशीन में फूंक मारना शामिल है। नियमों के अनुसार सभी फ्लाइट क्रू को अनिवार्य रूप से उड़ान के संचालन से पहले बीए टेस्ट देना होता है । आईसीपीए एक एयर इंडिया संघ का प्रतिनिधित्व करता है जो घरेलू उड़ानों और छोटी दूरी वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को चलाने वाले पायलटों का प्रतिनिधित्व करता है।
पत्र में कहा गया था कि प्री फ्लाइट और पोस्ट फ्लाइट से पहले किए जाने वाले बीए टेस्ट की प्रभावकारिता में विश्वास रखने वाले एक जिम्मेदार संघ के रूप में, हम बस हमारे पायलटों की सुरक्षा को लेकर आपके से इतना चाहते हैं कि आप इस पर विचार करें और उचित आदेश पारित करें।
इससे पहले, भारतीय पायलट गिल्ड ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से कोरोना वायरस के मद्देनजर पायलटों को अनिवार्य प्री-पोस्ट-फ्लाइट अल्कोहल परीक्षणों से छूट देने का आग्रह किया था।