फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covaxin: serum of buffalo, horse and calf is used to make vaccine from decades

अमर उजाला विशेष: कोवाक्सिन पर बवाल; दशकों से भैंस, घोड़े और बछड़े के ही सीरम का इस्तेमाल होता है वैक्सीन बनाने में

Wed, 16 Jun 2021 07:15 PM IST
Harendra Chaudhary आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली
आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 16 Jun 2021 07:15 PM IST
सार

देश के प्रमुख वैज्ञानिकों ने बताया कि मेडिकल साइंस में दशकों से भैंस घोड़े और बछड़े के सीरम का इस्तेमाल होता है। पोलियो और रैबीज जैसे वैक्सीन इन्हीं सीरम से बनकर तैयार हुए...

विज्ञापन
covaxin: serum of buffalo, horse and calf is used to make vaccine from decades
कोवाक्सिन वैक्सीन - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

जब भी किसी वायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन तैयार होती है तो उसमें शुरुआती शोध के दौरान भैंस, घोड़े और बछड़े समेत कई अन्य जानवरों के सीरम का ही इस्तेमाल होता है। ऐसा सिर्फ कोरोना संक्रमण के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए तैयार की गई कोवाक्सिन के निर्माण के दौरान ही नहीं किया गया, बल्कि ऐसा मेडिकल साइंस में दशकों से चलता चला आ रहा है। कोवाक्सिन में बछड़े के सीरम को लेकर देश में शुरू हुए विवाद पर चिकित्सा जगत के वैज्ञानिक भी हैरान हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


कसौली के सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट के पूर्व निदेशक और चंडीगढ़ पीजीआई में मेडिकल पैरासाइटोलॉजी के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राकेश सहगल कहते हैं, किसी भी वैक्सीन को बनाने के लिए कोशिकाओं को सबसे पहले उगाया जाता है, जिसको मेडिकल साइंस की भाषा में सेल्सलाइन कहते हैं। उनका कहना है जब कोशिकाओं को ग्रो करना होता है तो सीरम की आवश्यकता होती है। यह सीरम भैंस, घोड़े या बछड़े समेत कुछ अन्य जानवरों से लिए जा सकते हैं। उनका कहना है दरअसल जब कोशिकाओं को ग्रो करके उनको संक्रमित करना होता है तो ऐसा सीरम आवश्यक होता है जिसकी न्यूट्रीशन वैल्यू बहुत ज्यादा हो। इन जानवरों में इसकी मात्रा बहुत होती है यही वजह है कि इनके सीरम का इस्तेमाल मेडिकल साइंस में दशकों से होता चला आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोलियो और रैबीज में तो यही सीरम इस्तेमाल होता है

आईसीएमआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक बताते हैं कि पोलियो और रेबीज के टीके में भी सीरम ऐसे ही जानवरों का लिया जाता है। उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कोवाक्सिन टीके में बछड़े के सीरम को लेकर हो रहा विवाद महज राजनीतिक है। उन्होंने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकर कर दिया। लेकिन उनका कहना है कि साइंस तो अपना काम करेगी ही। उन्होंने कहा कि मेडिकल साइंस में किसी भी वायरस को खत्म करने के लिए तैयार की जाने वाली वैक्सीन में जब तक हम कोशिकाओं को तैयार करके उनके अंदर संक्रमित वायरस नहीं डालेंगे और उसका असर नहीं देखेंगे तब तक वैक्सीन का निर्माण हो ही नहीं सकता। कोशिकाओं का विकास करने के लिए हाई वैल्यू प्रोटीन सीरम की आवश्यकता होती है और यह हाई वैल्यू प्रोटीन सीरम घोड़ा, भैंस और बछड़े जैसे कई अन्य जानवरों से ही मिल सकता है। इसलिए इनका इस्तेमाल करके ही सबसे सुरक्षित वैक्सीन बनाई जाती है।

प्रोफेसर राकेश सहगल कहते हैं कि जब वैक्सीन की अंतिम चरण की प्रक्रिया होती है जिसमें उत्पाद बनकर तैयार होता है उस वक्त तक किसी भी तरह का सीरम तो बचता ही नहीं है। उनका कहना है कि अगर सीरम बचेगा तो वैक्सीन बन ही नहीं सकेगी। वह कहते हैं कि  पानी और रसायनों से अच्छी तरह से साफ किया जाता है। इसके बाद तैयार की गई कोशिकाओं को कोरोना वायरस से संक्रमित किया जाता है। जिससे उन कोशिकाओं में वायरस विकसित हो सके और उस पर तैयार की गई दवा का ट्रायल हो। जो बाद में लोगों की जान बचा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed