{"_id":"60c0c632feae997a707af172","slug":"covaxin-phase-3-trial-data-will-be-made-public-in-july-says-bharat-biotech","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोवाक्सीन: भारत बायोटेक जुलाई में सार्वजनिक करेगी तीसरे चरण के ट्रायल का डाटा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोवाक्सीन: भारत बायोटेक जुलाई में सार्वजनिक करेगी तीसरे चरण के ट्रायल का डाटा
Wed, 09 Jun 2021 07:17 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 09 Jun 2021 07:17 PM IST
सार
हैदराबाद स्थित टीका निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने कहा है कि वह अपने कोरोना रोधी टीके कोवाक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल का डाटा जुलाई में सार्वजनिक करेगी। इसके साथ ही कंपनी कोवाक्सीन का पूर्ण पंजीकरण कराने के लिए आवेदन करने की तैयारी भी कर रही है।
विज्ञापन
कोवाक्सीन टीका
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की प्रमुख वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक इस समय अपने कोरोन वायरस रोधी टीके कौवाक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल करवा रही है। कंपनी ने बुधवार को कहा कि वह इस ट्रायल का डाटा जुलाई में सार्वजनिक रूप से उपलब्ध करवाएगी। इसके साथ ही कंपनी कोवाक्सीन के पूर्व पंजीकरण के लिए भी आवेदन करेगी। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने कोवाक्सीन को आपात उपयोग की अनुमति दी है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार भारत बायोटेक ने कहा कि कोवाक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल पूरे होने पर सबसे पहले इसका डाटा केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के पास जमा किया जाएगा। इसके बाद जुलाई में यह डाटा सार्वजनिक किया जाएगा। एक बार तीसरे तरण के अध्ययन का अंतिम निष्कर्ष सामने आ जाएगा तो कंपनी इसके पूर्ण पंजीकरण के लिए आवेदन करेगी।
विज्ञापन
कोवाक्सीन टीके के असर को लेकर भारत बायोटेक ने कहा कि किसी टीके की प्रभावकारिता का मतलब यह होता है कि जिस व्यक्ति को जिस काम के लिए टीका दिया जा रहा है उसमें इच्छित परिणाम देखने को मिलें। भारत बायोटेक ने कहा कि कोवाक्सीन टीके की प्रभावकारिता और सुरक्षा की बात करें तो यह कुल मिलाकर 78 फीसदी और अस्पताल में भर्ती होने के खिलाफ 100 फीसदी असरदार साबित हुई है।
विज्ञापन