फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Courts can rely on e-evidence without certificates: Supreme Court

अदालतों को सार्टिफिकेट की जरूरत नहीं, ई-रिकॉर्ड पर कर सकते हैं भरोसा: सुप्रीम कोर्ट

Mon, 05 Feb 2018 04:51 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Feb 2018 04:51 AM IST
विज्ञापन
Courts can rely on e-evidence without certificates: Supreme Court
सुप्रीम कोर्ट
डिजिटलीकरण के दौर में न्यायिक कार्यवाहियों में कम्प्यूटरीकृत रिकॉर्ड पर बढ़ते भरोसे के बीच, सुप्रीम कोर्ट ने व्यवस्था दी है कि न्याय के हित में इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों को स्वीकार्य बनाने के लिए सर्टिफिकेट होना अनिवार्य नहीं है। शीर्ष अदालत ने भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 65बी को स्पष्ट किया। यह धारा अदालती कार्यवाहियों में इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों की स्वीकार्यता से संबंधित है। शीर्ष अदालत के इस आदेश का आपराधिक मामलों पर असर पड़ेगा जहां काल डिटेल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल वीडियो रिकार्डिंग और सीडी को बड़ी संख्या में साक्ष्य के रूप में स्वीकारा जा रहा है। 
विज्ञापन


जस्टिस एके गोयल और जस्टिस यूयू ललित की पीठ ने साक्ष्य अधिनियम की धारा 65 बी (4) की व्याख्या करते हुए कहा कि इस प्रावधान को केवल तब लागू किया जाना चाहिए जब इलेक्ट्रानिक साक्ष्य ऐसे व्यक्ति की ओर से प्रस्तुत किया जाए जो खुद प्रमाणपत्र पेश करने की स्थिति में हो। कानून की धारा 65 बी कहती है कि इलेक्ट्रानिक रिकार्ड को किसी अदालती कार्यवाही में साक्ष्य के रूप में स्वीकार्य योग्य बनाने के लिए किसी जिम्मेदार पद वाले व्यक्ति द्वारा प्रमाणित करने की जरूरत है। शीर्ष अदालत ने देश में अपराध स्थल की वीडियो रिकार्डिंग के मुद्दे पर गौर करते हुए इस सवाल पर विचार किया कि इलेक्ट्रानिक साक्ष्य को न्यायिक कार्यवाही में भरोसे के लिए स्वीकार किया जा सकता है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed