फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   court says calling woman chammak challo amounts to insulting her modesty

किसी महिला को छम्मक छल्लो कहना अपमान, कोर्ट ने 8 साल पुराने मामले में सुनाई सजा

Mon, 04 Sep 2017 06:01 PM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह Updated Mon, 04 Sep 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
court says calling woman chammak challo amounts to insulting her modesty
delhi court
हिंदी भाषा के मशहूर शब्द ‘छम्मकछल्लो’ का इस्तेमाल आपको बॉलीवुड के गानों में मजेदार लग सकता है, लेकिन असल जिंदगी में इसका इस्तेमाल करने पर आप कानूनी झमेले में पड़ सकते हैं। जी हां, ठाणे की एक अदालत ने कहा है कि इस शब्द का इस्तेमाल ‘किसी महिला का अपमान करने के बराबर’ है। शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘रा वन’ के एक मशहूर गाने ‘गर्ल यूआर माई छम्मकछल्लो’ में इस शब्द का इस्तेमाल हो चुका है।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते ठाणे के एक निवासी को मजिस्ट्रेट ने एक महिला के लिए यह शब्द इस्तेमाल करने पर ‘अदालत उठने तक साधारण कैद की सजा’ सुनाई थी। आरोपी पर एक रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।
विज्ञापन

दरअसल, आरोपी के पड़ोस में स्थित एक महिला ने उसे कोर्ट में घसीटा था।

महिला ने आरोप लगाया था कि 9 जनवरी 2009 को जब वह अपने पति के साथ  सैर करके लौट रही थी, तब उसे एक कूड़ेदान से ठोकर लग गई थी। महिला के मुताबिक, कूड़ेदान आरोपी ने सीढ़ियों पर रखा था। इसके बाद आरोपी दंपति पर चिल्लाने लगा। उन्हें भला-बुला कहने लगा। जब दंपति ने आपत्ति जताई तो उसने महिला को ‘छम्मकछल्लो’ कहकर पुकारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

फिल्मों में छम्मक छल्लो

court says calling woman chammak challo amounts to insulting her modesty
court
पुलिस ने दर्ज नहीं की शिकायत
छम्मकछल्लो शब्द से गुस्साकर महिला ने थाने का रुख किया, लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने अदालत जाने का फैसला लिया। अब आठ साल बाद न्यायिक मैजिस्ट्रेट आरटी लंगाले ने उनके मामले को उचित ठहराते हुए कहा, ‘आरोपी ने भारतीय दंड संहिता की धारा 509 (शब्द, इशारे या किसी गतिविधि से महिला का अपमान) के तहत अपराध किया है।’

अंग्रेजी में कोई शब्द नहीं
मैजिस्ट्रेट ने अपने आदेश में कहा, ‘यह एक हिंदी शब्द है। अंग्रेजी में इसके लिए कोई शब्द नहीं है। भारतीय समाज में इस शब्द का अर्थ इसके इस्तेमाल से समझा जा सकता है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल किसी महिला का अपमान करने के लिए किया जाता है। जाहिर है यह किसी की तारीफ करने का शब्द नहीं है, इससे महिला को चिढ़ हो सकती है और गुस्सा भी आ सकता है।’

फिल्मों में छम्मक छल्लो
- 1996 में रिलीज हुई सनी देओल और करिश्मा कपूर अभिनीत फिल्म अजय के गाने छम्मक छल्लो जरा धीरे चलो...लोगों के जुबान पर खुब चढ़े।
- वर्ष 2011 में आई शाहरुख खान-करीना कपूर अभिनीत फिल्म रा-वन में ग्रेमी अवॉर्ड विजेता अकॉन द्वारा गाए गए गाने छम्मक छल्लो भी खुब लोकप्रिय हुए।
- 2012 में प्रभु देवा की सोनाक्षी, अक्षय कुमार स्टारर फिल्म राउडी राठौर के लिए कुमार सानु और श्रेया घोषाल के गाए गाने छम्मक छल्लो छैल छबीली गाने भी चर्चित हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed