फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Court can not convince anyone on high profile case

हाई प्रोफाइल केस के आधार पर किसी को नहीं मान सकते दोषी: कोर्ट 

Mon, 25 Dec 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली Updated Mon, 25 Dec 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Court can not convince anyone on high profile case
सीबीआई
सीबीआई ने टूजी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला मामले को हाई प्रोफाइल बताया लेकिन यह दलील विशेष सीबीआई अदालत को प्रभावित नहीं कर पाई। अदालत ने पूर्व दूर संचार मंत्री ए. राजा, सांसद कनिमोझी व अन्य आरोपियों को बरी करते हुये कहा किसी केस की प्रकृति के आधार पर बिना साक्ष्य किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। 
विज्ञापन


पटियाला हाउस स्थित विशेष सीबीआई जज ओपी सैनी ने 1552 के पन्नों के फैसले में कहा केस के हाई प्रोफाइल होने व मीडिया में मचे शोर का हवाला देकर स्पष्ट व ठोस साक्ष्य पेश करने की जिम्मेदारी से सीबीआई नहीं बच सकती। किसी मामले में बड़ा घोटाला होने की बात केस की अंतिम जिरह में काम नहीं आती, उस समय केवल कानूनी रूप से साक्ष्य की जरूरत होती है। 
विज्ञापन


पढ़ें- 2जी मामला: पूर्व सीबीआई प्रमुख बोले, फैसले से दुविधा में हूं, समझ नहीं आया
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा सीबीआई ने इस मामले को हाई पॉलीटिकल करप्शन का बताया था लेकिन इस मामले में कोई साक्ष्य पेश नहीं किया गया। किसी केस के हाई प्रोफाइल होने को किसी को दोषी ठहराने का आधार नहीं बनाया जा सकता। इसे लोगों को भ्रष्टाचार का दोषी ठहराने के लिये तरकीब के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। ऐसे मामलों में प्रत्यक्ष, मौखिक व कागजी दस्तावेज का अभाव हो सकता है लेकिन बिना कानूनी रूप से स्वीकृत साक्ष्य के किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। 

धीरज बेनीवाल- सीबाई ने टूजी स्पेक्ट्रम आवंटन में 30 हजार करोड़ से ज्यादा का घोटाला होने की बात कही थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस स्पेक्ट्रम आवंटन को दो फरवरी 2012 को रद कर दिया था। अदालत ने सात साल तक चली सुनवाई के बाद 21 दिसंबर 2017 को मामले में सभी आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed