{"_id":"5c653b6ebdec2208d27b1ad5","slug":"couple-want-delivery-on-valentines-day-said-gynecologists-and-astrologers","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैलेंटाइन पर ही बच्चे की डिलीवरी चाहते हैं दंपत्ति, ज्योतिष और डॉक्टर परेशान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वैलेंटाइन पर ही बच्चे की डिलीवरी चाहते हैं दंपत्ति, ज्योतिष और डॉक्टर परेशान
Thu, 14 Feb 2019 03:27 PM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Thu, 14 Feb 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
तेलंगाना के हैदराबाद में रहने वाले पराकुनशम वेनु स्वामी ज्योतिषी का काम करते हैं। इस वक्त वह काफी व्यस्त चल रहे हैं। शादी से संबंधित काम के लिए आने वाले लोगों के अलावा उनके पास बीते कुछ दिनों में 10 शादीशुदा दंपत्ति भी आ चुके हैं। ये दंपत्ति चाहते हैं कि उनका बच्चा भी 14 फरवरी को ही पैदा हो। यानि वैलेंटाइन डे पर।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
बीते कुछ दिनों से स्त्रीरोग विशेषज्ञों के पास भी लोग इसी अनुरोध के साथ आ रहे हैं। लेकिन अगर बच्चे के जन्म लेने में काफी समय बचता है तो वह दंपत्ति को वापस भेज रहे हैं। स्वामी का कहना है, "दंपत्ति मेरे पास आकर कहते हैं कि वह वैलेंटाइन डे पर ही डिलीवरी चाहते हैं क्योंकि बच्चा उनके प्यार का प्रतीक होगा। मैं उन्हें सही समय बता देता हूं, लेकिन फैसला उन्हें ही लेना होगा।"
इस बार वैलेंटाइन डे पर शुभ मुहर्रत सुबह 10.30 बजे से दोपहर तक का है। सुबह 9 बजे से पहले भी अच्छा समय है। स्त्री रोग विशेषज्ञों ने ऐसे जोड़ों को गर्भावस्था के 38 सप्ताह से पहले डिलीवरी के खिलाफ चेतावनी दी है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर समय ठीक भी है लेकिन नॉर्मल डिलीवरी नहीं हो पा रही है तो सिजेरियन ही एक रास्ता बचता है।
डॉक्टरों का कहना था कि पहले दंपत्ति एक जनवरी को बच्चे की डिलीवरी की चाह रखते थे लेकिन अब वैलेंटाइन पर भी डिलीवरी की चाह रखने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। महिलाएं बेहद कम हैं जो वैलेंटाइन पर बच्चा जाती है, अधिकतर पुरुष ही ऐसे हैं जो इस दिन बच्चे की चाह रखते हैं। डॉक्टर लोगों को सही समय पर ही डिलीवरी की सलाह दे रहे हैं।