{"_id":"5ec952858ebc3e9053290663","slug":"couple-on-shramik-special-train-want-to-name-their-newborn-baby-lockdown-yadav-due-to-corona-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिक स्पेशल से यात्रा के दौरान गर्भवती ने दिया बेटे को जन्म, परिवार ने नाम रखा 'लॉकडाउन यादव'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
श्रमिक स्पेशल से यात्रा के दौरान गर्भवती ने दिया बेटे को जन्म, परिवार ने नाम रखा 'लॉकडाउन यादव'
Sat, 23 May 2020 10:36 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 23 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में शुक्रवार देर रात जन्मे एक बच्चे के माता-पिता ने उसका नाम लॉकडाउन रखने का फैसला किया है। कोरोनो वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन में पति-पत्नी श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मुंबई से यूपी के अंबेडकर नगर जा रहे थे।
विज्ञापन
यात्रा के दौरान ही गर्भवती रीना को दर्द शुरू हुआ जिसके बाद उनके पति उदयभान सिंह यादव ने रेलवे से संपर्क किया। इसके बाद उन्हें बुरहानपुर में उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन
रीना ने बच्चे के जन्म के बाद कहा कि वे ऐसी स्थिति में पैदा हुए हैं कि हम उनका नाम लॉकडाउन यादव रखना चाहते हैं। जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह अध्याच ने कहा कि मां और नवजात शिशु सही हैं और उन्हें प्रशासन ने कपड़े, दवा और भोजन के अलावा 5,000 रुपये की सहायता दी है। साथ ही अध्याच ने कहा कि निजी वाहन द्वारा परिवार को यूपी में उनके गंतव्य के लिए भेज दिया गया था।
विज्ञापन