{"_id":"637b9acb65853f4def4ceb25","slug":"couple-invites-army-to-wedding-felicitated-at-military-station-thiruvananthapuram","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: दिल छूने वाले अंदाज में सेना को दिया शादी का निमंत्रण, नवविवाहित दंपति का सैन्य स्टेशन पर हुआ स्वागत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: दिल छूने वाले अंदाज में सेना को दिया शादी का निमंत्रण, नवविवाहित दंपति का सैन्य स्टेशन पर हुआ स्वागत
Mon, 21 Nov 2022 09:06 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 21 Nov 2022 09:06 PM IST
सार
दंपति ने नोट में लिखा था, हमें सुरक्षित रखने के लिए हम आपके आभारी हैं। आपकी वजह से हम शांति से सोते हैं। हमें अपने प्रियजनों के साथ खुशहाल दिन देने के लिए धन्यवाद। आपकी वजह से हम खुशी से शादी कर रहे हैं।
विज्ञापन
सैन्य स्टेशन पर नवविवाहित जोड़े का स्वागत करते सेना के अधिकारी
- फोटो : ट्वीटर/ पीआरओ डिफेंस त्रिवेंद्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के एक जोड़े ने दिल छूने वाले अंदाज में सेना को अपनी शादी के लिए आमंत्रित किया था। सोशल मीडिया पर उनके इस अंदाज की खूब सराहना भी हुई। सोमवार को यहां पंगोडे सैन्य स्टेशन पर नवविवाहित जोड़े का स्वागत और अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
राहुल औक कार्तिका ने 10 नवंबर को होने वाली अपनी शादी के लिए सेना को एक निमंत्रण भेजा था। इस निमंत्रण के साथ ही उन्होंने एक हाथ से लिखा हुआ नोट भी भेजा था। इसमें उन्होंने देश के लिए प्यार, मजूबत संकल्प और देशभक्ति के लिए सेना को धन्यवाद दिया था।
विज्ञापन
दंपति ने नोट में लिखा था, हमें सुरक्षित रखने के लिए हम आपके आभारी हैं। आपकी वजह से हम शांति से सोते हैं। हमें अपने प्रियजनों के साथ खुशहाल दिन देने के लिए धन्यवाद। आपकी वजह से हम खुशी से शादी कर रहे हैं। आपको आमंत्रित करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। हम आपकी उपस्थिति और आशीर्वाद की कामना करते हैं। हमारी रक्षा करने के लिए धन्यवाद।
विज्ञापन
जवाब में भारतीय सेना ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। सेना ने ट्वीट में कहा, शादी के निमंत्रण के लिए भारतीय सेना राहुल और कार्तिका को ईमानदारी से धन्यवाद देती है और दंपति को एक बहुत ही खुशहाल और आनंदमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देती है।
एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसके बाद नवविवाहित जोड़े को पंगोडे सैन्य स्टेशन पर आमंत्रित किया गया। यहां स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर ललित शर्मा ने उन्हें सम्मानित किया और सेना की ओर से उनके शादी के निमंत्रण की प्रशंसा की। तिरुवनंतपुरम के रहने वाले दंपति को एक स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया। स्टेशन कमांडर ने उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रयास करने की भी सलाह दी।
विज्ञप्ति में उनके हवाले से यह भी कहा गया, वर्दी में हो या नहीं, प्रत्येक नागरिक का योगदान मूल्यवान है और सेना का अस्तित्व नागरिकों पर निर्भर करता है। राहुल कोयंबटूर (तमिलनाडु) में एक सहायक बैंक प्रबंधक हैं, वहीं कार्तिका यहां केरल में टेक्नोपार्क में आईटी पेशेवर हैं।