चलती ट्रेन में छेड़ने लगे 20 मनचले, एक ट्वीट से पहुंची पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर शरीफ-स्यालदाह एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे एक दंपति को रेल मंत्री सुरेश प्रभु को ट्वीट करने के तुरंत बाद मदद मुहैया कराई गई। दंपति के अनुसार जैसे ही ट्रेन अजमेर शरीफ से चली तो करीब 20 लड़के महिला और उसके पति को परेशान करने लगे।
कानपुर और आगरा रेलवे स्टेशन पर शिकायत किए जाने के बाद भी जब कोई कदम नहीं उठाया गया तो उन्होंने रेल मंत्री सुरेश प्रभु को ट्वीट कर दिया और अपनी परेशानी बताई।
इसके बाद रेलवे पुलिस हरकत में आई और धनबाद रेलवे स्टेशन पर 5 लड़कों को जीआरपी ने पकड़ लिया, जबकि उनके साथ के बाकी साथ भागने में सफल रहे।
रेलमंत्री ने ट्रेन में बच्ची को उपलब्ध कराया दूध
एक बार फिर रेलमंत्री सुरेश प्रभु की कृपा यात्री पर बरसी। इस बार आनंद विहार-बनारस एक्सप्रेस से लखनऊ जा रहे यात्री ने रेल मंत्री को ट्वीट कर परेशानी बताई तो मुरादाबाद में बच्ची के लिए दूध उपलब्ध कराया गया। ये चौथी बार है जब मंडल में ट्वीट के जरिए यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
रेलमंत्री का ट्वीट शुरू होने के बाद यात्री अब सीधे उन्हें ट्वीट कर सहयोग मांगने लगे हैं। सोमवार को देर रात आनंद विहार बनारस (22408) एक्सप्रेस के जी-8 कोच में 50 नंबर सीट पर आशा तिवारी और संदीप तिवारी छोटी बच्ची के साथ सफर कर रहे थे। उन्हें आनंद विहार से लखनऊ जाना था। आनंद विहार से चलने के थोड़ी देर बाद उन्होंने रेल मंत्री ट्वीट करके 250 ग्राम दूध की डिमांड की।
वहां से सीनियर डीसीएम मुरादाबाद को ट्वीट करके सूचना दी गई। दंपति को मुरादाबाद दूध उपलब्ध करा दिया गया। लेकिन इस बार उन्हें दिए गए दूध की कीमत भी जमा कराई गई। सीनियर डीसीएम पुष्प राज ने बताया कि ट्वीट मिलने के बाद दूध उपलब्ध करा दिया गया। लेकिन यात्री को दूध के पैसे देने पड़े।