फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   couple fights on Road in Mumbai Peddar Road, Viral Video, PeddarRoad

अजीबोगरीब वजह से रुका मुंबई का ट्रैफिक, देखें सड़क पर फैमिली ड्रामे का वायरल वीडियो

Mon, 13 Jul 2020 06:55 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमित कुमार Updated Mon, 13 Jul 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
couple fights on Road in Mumbai Peddar Road, Viral Video, PeddarRoad
महिला गाड़ी के बोनट पर ही चढ़ गई - फोटो : Video Grab

मुंबई में ट्रैफिक जाम लगना कोई बड़ी बात नहीं है। आए दिन किसी न किसी कारण से मुंबई की तंग सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार देखने को मिल जाती है। मगर बीते शनिवार को एक अलग की कारण से मुंबई के पेडर रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया।

विज्ञापन


दरअसल एक महिला ने अपने पति को एक अन्य महिला के साथ देख लिया। उसका पति एक कार में था और उसकी महिला मित्र उस समय उसके साथ थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो महिला अपने पति की कार का पीछा करती है और उसे बीच सड़क में रोक लेती है। 
विज्ञापन


यही नहीं वह कार के शीशे से अपने पति के साथ हाथापाई करने की कोशिश करती है और उसे बुरा भला कहती है। इसके बाद वह रेंज रोवर के बोनट पर चढ़कर काफी हंगामा करती दिखती है। इस दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात को सुचारू रूप से चलाने की कोशिश में लगे रहे। हालांकि पूरे घटनाक्रम में महिला का पति या उसकी महिला साथी कार से बाहर नहीं निकले।  
विज्ञापन
विज्ञापन




महिला बार-बार कार में बैठे दोनों लोगों को बाहर निकलने के लिए कहती रही। इस दौरान पुलिसकर्मी उसे समझाने की भी कोशिश करते रहे। बाद में पुलिस ने महिला पर कार्रवाई करते हुए बीच रास्ते में वाहन रोकने की कोशिश का चालान काट दिया है। हालांकि किसी तरह का कोई मामला महिला के खिलाफ दर्ज नहीं किया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कुछ लोग महिला की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग इसके जमकर मजे ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed