{"_id":"5e2228078ebc3e4af233c97e","slug":"country-second-private-train-tejas-run-on-the-mumbai-ahmedabad-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई-अहमदाबाद रूट पर दौड़ी देश की दूसरी निजी ट्रेन तेजस, गुजराती संस्कृति की दिखी झलक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई-अहमदाबाद रूट पर दौड़ी देश की दूसरी निजी ट्रेन तेजस, गुजराती संस्कृति की दिखी झलक
Sat, 18 Jan 2020 03:02 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 18 Jan 2020 03:02 AM IST
विज्ञापन
तेजस ट्रेन
देश की दूसरी प्राइवेट ट्रेन ने शुक्रवार को मुंबई-अहमदाबाद का सफर सफलतापूर्वक तय किया। इस ट्रेन को गुजरात सीएम विजय रुपाणी ने हरी झंडी दिखाई। इस कार्यक्रम में रेलमंत्री पीयूष गोयल को भी आना था पर वह किसी कारण वश पहुंच नहीं सके। इस ट्रेन का संचालन रेलवे की सहायक आईआरसीटीसी कर रही है।
विज्ञापन
आधुनिक साज सज्जा से युक्त यह ट्रेन अहमदाबाद से सुबह 10 बजकर 43 मिनट पर रवाना हुई। गौरतलब है कि देश की पहली निजी ट्रेन तेजस का संचालन दिल्ली-लखनऊ मार्ग पर किया जा रहा है। रेलवे का ऐसी डेढ़ सौ ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
रविवार से होगी नियमित
यह तेजस ट्रेन अहमदाबाद-मुंबई के बीच रविवार से नियमित रूप से चलने लगेगी। इसकी गति 160 किमी प्रति घंटा है और ट्रेन नाडियाड, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी और बोरीवली स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन
बदला होस्टेस का पहनावा, खाने में गुजराती-मराठी फ्लेवर
तेजस एक्सप्रेस में ट्रेन की कुर्सियों की पीठ पर हवाई जहाजों की सीट की तरह एक छोटी स्क्रीन लगाई गई हैै ताकि यात्री अपने सफर के दौरान यात्री प्रिय सिनेमा,गीत संगीत या सीरियल का आनंद ले पाएं। ट्रेन के भीतर सेवा प्रदान करने वाले पीले रंग के कुर्ते और नीली पेंट में दिखेंगे। पहनावे में गुजरात की, और खाने में खासतौर पर गुजराती और मराठी व्यंजन मिलेंगे।
यात्रियों को मिलेगा 25 लाख बीमा
तेजस ट्रेन में कुल 758 सीटें हैं, जिनमें 56 सीटें विशेष दर्जे और बाकी सीटें एसी कुर्सी यान की हैं। यात्रियों को मुफ्त में 25 लाख रुपए का रेल यात्रा बीमा मिलेगा। साथ ही, सामान चोरी होने पर एक लाख रुपए का मुआवजा मिलेगा।